5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंच तीर्थों पर मेले सा माहौल, लगी कतारें, किए दर्शन

- पूर्णिमा को रही श्रद्धालुओं की भीड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 29 May 2018, 10:16 PM IST

बालोतरा के खेड़ मन्दिर में भजनों की प्रस्तुति देते श्रद्धाल

बालोतरा के खेड़ मन्दिर में भजनों की प्रस्तुति देते श्रद्धाल

बालोतरा.
ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े। क्षेत्र के पंच तीर्थों पर इस दिन मेला सा माहौल नजर आया। हजारों जनों ने दर्शन-पूजन कर मन्नतें मांगी।

पूर्णिमा को लेकर मंदिरों में देव प्रतिमाओं का अभिषेक पूजन कर शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। भजन-कीर्तन किए। सनातनी तीर्थ रणछोड़ भगवान खेड़ मन्दिर में श्रद्धालु उमड़े। भगवान की आदमकद प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर विशेष शृंगार किया गया। सुबह सात बजे श्रद्धालुओं ने भगवान रणछोडऱाय की महाआरती उतारी। दिन निकलने के बाद पहुंचे श्रद्धालुओं पर मंदिर खचाखच भर गया। सुबह 11 बजे लाभार्थी बावनदास- दाऊलाल सराफ बाड़मेर परिवार ने मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। दौलत आर प्रजापत ने बताया कि भजन गायक श्याम पित्ती,नंदलाल बंजारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश मंगल , राधेश्याम सराफ ,सचिव महेंद्र अग्रवाल, राजेन्द्र जिंदल, भगवानदास लोहिया, महेश सिंघल ने सेवाएं दी। जैन तीर्थ नाकोड़ा में पूर्णिमा को देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ व अधिष्ठायक भैरवदेव की पूजा-अर्चना की। माता राणी भटियाणी मंदिर में ब्रह्ममुर्हूत में श्रद्धालुओं के पहुंचने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह सूर्यास्त की आरती तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन-पूजन कर व प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। माता के जयकारे लगाने के साथ भजन गाए। ब्रह्मधाम आसोतरा में श्रद्धालुओं ने ब्रह्माजी मंदिर, बैकुण्ठ धाम, ब्रह्म सरोवर में पूजा-अर्चना की। शिवधूणा में नारियल की आहूति देकर अच्छे जमाने की कामना की।बाबा रामदेव मंदिर बिठूजाधाम में भी दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही रही।

कलश बांट भागवत कथा में आने का दिया न्योता

- 1 से 7 जून तक प्रतिदिन दोपहर बारह से चार बजे तक होगी कथा

बालोतरा.
नगर के अन्नपूर्णा गोशाला में गोहितार्थ 1 से 7 जून तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर प्रचारप्रसार जारी है। महिलाओं ने मंगलवार को शहर में घर-घर पीले चावल बांट आमजन को आयोजन में भाग लेने का निमंत्रण दिया।

प्रभारी नरपत बेनीवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने शहर में सम्पर्क किया। व्यवस्थापक गौतम माली ने बताया कि 1 से 7 जून तक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कथा का आयोजन होगा। ममतादेवी कथा का वाचन करेंगी।