5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े युवक पर धारदार हथियार से हमला, हमलावर फरार

- ढ़ाई घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल से बेखबर- द्वितीय रेलवे फाटक के पास की घटना - युवक जोधपुर रैफर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 29 May 2018, 7:03 PM IST

बालोतरा. राजकीय नाहटा अस्पताल में घायल टैक्सी चालक का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

बालोतरा. राजकीय नाहटा अस्पताल में घायल टैक्सी चालक का उपचार करते चिकित्साकर्मी।

बालोतरा (बाड़मेर). शहर में मंगलवार को एक टैक्सी चालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर हमलावार फरार हो गए। उपस्थित लोगों ने उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर किया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लोगों से जानकारी लेकर हमलावर युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस की बड़ी नाकामी यह रही कि घटना के ढ़ाई घंटे बाद तक घटनास्थल (जहां पर युवक पर हमला हुआ) का भी पता नहीं लगा पाई।

शहर में द्वितीय व प्रथम रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रेक पर मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे टैक्सी चालक श्रवण उर्फ गीगाराम (32) पुत्र रामाराम भील निवासी जीरो रेलवे फाटक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला किया। इससे उसके शरीर से खून बहने लग गया, इसके बावजूद वह दौड़ता हुआ द्वितीय रेलवे फाटक के सामने स्थित बाबा रामदेव मंदिर तक पहुंचा, वहां पर बेसुध होकर गिर गया। वहां मौजूद ट्रैफिक ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवान व अन्य लोगों ने टैक्सी से उसे राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर किया। हमले के कारण का पता नहीं चल पाया और ना ही हमलावरों की जानकारी मिली है। हालांकि यह अनुमान हे कि आपसी रंजिश के तहत यह हमला किया गया है।
घटनास्थल से बेखबर पुलिस- प्रथम व द्वितीय रेलवे फाटक के बीच युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वितीय रेलवे फाटक के आसपास घूमती रही। यहां पर कुछ लोगों से घटना को लेकर जानकारी ली। पत्रिका संवाददाता ने घटना के करीब ढ़ाई घंटे बाद मामले में पड़ताल कर रहे उपनिरीक्षक भंवरसिंह से जानकारी चाही तो वे केवल घायल का नाम व पता ही बता सके। जब उनसे घटनास्थल के बारे में जानकारी चाही तो वे बेखबर बन गए। उन्होंने कहा कि घटनास्थल द्वितीय रेलवे फाटक के पास बताया जा रहा है, लेकिन अभी तक हमे भी पता नहीं है। पता लगेगा तो बता देंगे।