
नेहरू ने स्वतंत्र भारत में विकास की रखी नींव
-
बालोतरा. पचपदरा रोड स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 54वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि नेहरू ने ही स्वतंत्र भारत के विकास की नींव रखी थी। उनकी दूरगामी नीतियों और योजनाओं के कारण ही विश्व में आज भारत का ऊंचा नाम है। ब्लॉक महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने कहा कि पंडित नेहरू एक युगदृष्टा थे। देश के विकास एवं नव निर्माण में नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान में कुछ सांप्रदायिक ताकतों के इशारों पर भाजपा सरकार कांग्रेस व नेहरू की उपलब्धियों को गौण बताने के लिए इतिहास के साथ खिलवाड़ कर रही है, जो अनुचित व निंदनीय है। जितेन्द्रसिंह चारण, मेवाराम मेहता, उपसभापति राधेश्याम माली, नेत्री शारदा चौधरी, जैसलसिंह खारवाल, प्रहलाद धतरवाल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर विचार व्यक्त किए। इसके बाद बाड़मेर में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धाजंलि दी गई। इस अवसर पर किशोरपुरी गोस्वामी, मेहबूब खां, चंपालाल सुंदेशा, मूले खां, मंगलाराम जोशी, पंकज नाहर, गौतम माली, सलीम खिलेरी, जहुर खां, पारस तीरगर, अशोक कुमार, धीरज प्रजापति, धनराज देवासी, हाजी खां, मोहम्मद फारूख सुमरो मौजूद थे। ब्लॉक अध्यक्ष भगवतसिंह जसोल ने आभार ज्ञापित किया।
समदड़ी. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मनाई। कांग्रेस सेवादल जिला संगठक कानाराम चौधरी ने बताया कि सिवाना के पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में समस्त कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू की तस्वीर के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व विधायक मेघवाल ने कहा कि पण्डित नेहरू एक महान युगदृष्टा थे। आजादी के पश्चात उन्होंने देश के विकास की नींव रखी। युवा कांग्रेस के लोकसभा सचिव अरुण व्यास ने कहा कि पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने देश में बांधों का निर्माण करवाया। वे एक महान शिल्पकार और स्वप्नदृष्टा थे । युवा कांग्रेस के लोकसभा सचिव सुरेश सैन ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में पण्डित नेहरू का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग के जिला महासचिव उदाराम मेघवाल, सेवादल के ब्लॉक संगठक लेखराज परमार, सेवादल के ब्लॉक संगठन मंत्री माजिनन्द गर्ग, पोकरराम मेघवाल, रामाराम व कानाराम परमार उपस्थित थे। निसं.
11- बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन करते कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
Published on:
28 May 2018 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
