5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में भारत-पाक बॉर्डर पर अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, अलर्ट मोड पर आई पुलिस

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की टीम ने हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। ये हथियार पाकिस्तान से भारत भेजे जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

less than 1 minute read
Google source verification
A huge consignment of illegal weapons recovered on Indo-Pak border in Barmer

बाड़मेर। भारत-पाक सीमा पर सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ की टीम ने हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। बाड़मेर के बिजराड़ थाना क्षेत्र में बीकेडी से सटी भारत-पाक सीमा के पास जमीन से बीएसएफ की टीम ने ये हथियार बरामद किए। ये हथियार पाकिस्तान से भारत भेजे जा रहे थे। गुरुवार रात रूटीन सर्च के दौरान बीएसएफ की टीम को जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए हथियारों का बड़ा जखीरा मिला।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​हथियारों की खरीद-फरोख्त की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ की टीम को बाड़मेर के बीजराड़ थाना क्षेत्र के BKD पोस्ट के समीप जमीन के अंदर छिपाए गए हथियार मिले। इनमें 4 ग्लोबल पिस्टल, 8 मैगजीन और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : बूंदी में युवक ने आत्महत्या की, सात माह पूर्व हुई थी शादी