29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगैर काम घूमने पर प्रशासन, पुलिस ने पकड़ संस्थागत क्वारेंटीन किया

जिले में 754 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 4 May 2021, 1:25 AM IST

बगैर काम घूमने पर प्रशासन, पुलिस ने पकड़ संस्थागत क्वारेंटीन किया

बगैर काम घूमने पर प्रशासन, पुलिस ने पकड़ संस्थागत क्वारेंटीन किया



बाड़मेर . राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निदेर्शो के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार को जिले में 754 व्यक्तियों से कुल 1 लाख 71 हजार 500 रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निदेर्शों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश-2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 754 व्यक्तियों से 1 लाख 71 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

गुडामालानी . उपखंड अधिकारी वीरमाराम चौधरी ने सख्ती बरतते हुए सोमवार शाम अहिंसा चौराहे पर बेवजह घुम रहे लोगों एवं सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों को रुकवा कर चालान काटे एव जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान कई वाहन जब्त किए गए। सोमवार शाम तक उपखंड अधिकारी के निर्देशन में तहसीलदार बन्नाराम चौधरी, रीडर जोगाराम चौधरी सहित टीम 10 लोगों के चालान काटते हुए 2600 की जुर्माना राशि वसूल की की गई।
सिणधरी. उपखंड अधिकारी वीरमाराम चौधरी के निर्देशन में प्रशासन ने बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान काटे और लोगों को मास्क जरूर पहनने के लिए पाबंद किया। इस द्रव्यमान सिणधरी तहसीलदार ममता लहुआ थानाधिकारी बलदेवराम चौधरी नायब तहसीलदार टीकमाराम चौधरी ने 12 बजे बाद बाजार में बेवजह व बिना मास्क घूमने वाले 22 लोगों पर 3800 रुपए का जुर्माना वसूल किया।
बाड़मेर ग्रामीण. कोरोना महामारी को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की अवहेलना करते पाए जाने पर सोमवार को परिवहन विभाग ने 4 वाहन जब्त किए। जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा ने बताया कि इस दौरान बाड़मेर, धोरीमन्ना, रामसर व गडरारोड में 17 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 19600 रुपए का जुर्माना वसूला। वहीं 4 वाहनों को सीज किया गया। बोहरा ने बताया कि कोविड महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत निजी बसों में 50 प्रतिशत सवारी अनुमत की गई है। इससे अधिक सवारी भरने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।