
Advocate Union Election:Chaudhary defeats competitor by 117 votes
बाड़मेर.जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम में वरिष्ठ अधिवक्ता करनाराम चौधरी ने एक तरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 117 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। अधिवक्ता संघ का चुनाव कोर्ट परिसर में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। दोपहर 5 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और शाम 6.30 बजे विजेताओं की घोषणा की गई। इसके बाद परिसर में विजताओं के समर्थको ने कंधो पर उठा लिया। और खुशी जाहिर की।
सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश मोदी ने बताया कि अध्यक्ष पद प्रत्याशी करनाराम चौधरी ने सोहनलाल दवे को 117 मतो से हराया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर दलपतसिंह सिसोदिया ने समुन्द्रसिह को 12 वोट, सचिव पद पर ईश्वरसिंह राठौड़ ने गणपत गुप्ता को 07 वोट व कोषाध्यक्ष पद पर भीमाराम कुमावत ने हरीराम विश्नोई को 80 वोटों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव निर्वाचन अधिकारी महेन्द्रकुमार रामावत के निर्देशन में सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 301 में से 297 मत पड़े।
विजयी उम्मीदवारो को कंधो पर उठाया
कोर्ट परिसर में जीत की घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को कंधो पर उठा लिया। उनको मालाएं पहना कर खुशी मनाई। इस मौके पर पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी, स्वरूपसिंह चाडी, कन्हैंयालाल, धनराज जोशी, बलवंतसिंह चौधरी, रूपसिंह राठौड़ चौहटन, उप प्रमुख सोहनलाल चौधरी सहित कई जने मौजूद रहे।
अधिवक्ता चुनाव एक नजर
कुल मत पड़े - 297
अध्यक्ष - करनाराम चौधरी - 206
सोहनलाल दवे - 89
नोटा- 02
जीत अंतर - 117
उपाध्यक्ष - दलपतसिंह सिसोदिया - 148
समुन्द्रसिंह - 136
सुखराम प्रजापत - 07
नोटा - 06
जीत अंतर - 12
सचिव - ईश्वरसिंह राठौड़ - 149
गणपत गुप्ता - 142
नोटा - 05
जीत अंतर - 07
कोषाध्यक्ष - भीमाराम कुमावत - 186
गौरव खत्री - 03
हरीराम विश्रोई- 106
नोटा - 02
जीत अंतर - 80
अध्यक्ष पद प्रत्याशी करनाराम चौधरी ने सोहनलाल दवे को 117 मतो से हराया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर दलपतसिंह सिसोदिया ने समुन्द्रसिह को 12 वोट, सचिव पद पर ईश्वरसिंह राठौड़ ने गणपत गुप्ता को 07 वोट व कोषाध्यक्ष पद पर भीमाराम कुमावत ने हरीराम विश्नोई को 80 वोटों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव निर्वाचन अधिकारी महेन्द्रकुमार रामावत के निर्देशन में सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 301 में से 297 मत पड़े।
Published on:
16 Mar 2018 10:47 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
