
2015 में नियुक्त अध्यापकों का होगा नियमितीकरण
-
बाड़मेर
दो साल का परिवीक्षाकाल पूर्ण कर चुके प्रदेश के सैकड़ों शिक्षकों को पूरा वेतन मिलेगा। राज्य सरकार ने अब आदेश जारी कर एेसे शिक्षक जो अब तक पूरा वेतन नहीं पा रहे हैं, उनको नियमितीकरण का फायदा देते हुए वेतनमान देने के आदेश जारी किए हैं। जिला संयोजक राजस्थान शिक्षक 2015 संघर्ष समिति बांकाराम सांजटा ने बताया कि प्रदेश के तैंतीस जिलों में से बीस जिलों में तो यह प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी, लेकिन तेरह जिलों में शिक्षक अभी तक स्थायी वेतन ही पा रहे हैं। गौरतलब है कि 2013 की भर्ती के तहत 2015 में लगे शिक्षकों को नौकरी करते हुए दो साल से ज्यादा हो गए हैं। नियमानुसार दो साल बाद उन्हें पूरा वेतन मिलना चाहिए, लेकिन कई जिलों में यह प्रक्रिया अभी भी पूरी नहीं हुई है। एक तरह वंचित जिलों के शिक्षक 13 हजार 200 रुपए ही पा रहे हैं जबकि दूसरे जिलों में 29 हजार रुपए वेतन मिल रहा है। अब शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायतीराज ने वेतन नियमितीकरण केआदेश जारी किए हैं।
इधर,शिक्षक संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन
बालोतरा. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा बालोतरा ने प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी व जिला अध्यक्ष कान्तिलाल व्यास के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से 7सातवें वेतमान आधा अधूरा लागू करने एवं शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर नही करने के विरोध में उपखण्ड कार्यालय पर विरोध प्रदशर्न कर उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व धरना इस स्थल पर शिक्षको सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कान्तिलाल व्यास ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 2 दिसम्बर को जारी संशोधित 7वे वेतनमान की घोषणा मेें शिक्षक वर्ग के वेतनमान की विसंगतिया दूर नही की गई है। सरकार की ओर से बार-बार ठगा जा रहा है। जब समान कायर्, समान वेतन नीति पर सभी कर्मचारियों को केन्द्र के समान वेतनमान दिया जा रहा है तो शिक्षकों को क्यों पीछे रखा जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनसिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार नवनियुक्त कर्मचारियों के साथ कुठाराघात कर रही है। उन्होंने शिक्षक संघ की मांगों को लेेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। धरने में बालोतरा से गोविंदराम परिहार, मानसिंह राजपुरोहित, रुपसिंह सरवड़ी, खेताराम, बाबुलाल परमार, लाखसिंह डुंगरोत,
सिवाना से राजेश शर्मा, मनसुख वैद्य, समदड़ी से खेमराज दवे, जितेन्द्र सिंह आशिया, सिणधरी से मालाराम, भूराराम डूडी, लालाराम जांगिड़ शामिल हुए। पूनम, मीना शर्मा, सीमा शर्मा, ममता शर्मा आदि उपस्थित थे।
Published on:
6 Dec 2017, 11:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.