26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढ़ाई छोड़ विद्या​र्थी जुटे मौज मस्ती में, कारण है यह

- शतरंज, कैरम व बैंडमिटन को लेकर उत्साह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 19 May 2022, 10:30 PM IST

पढ़ाई छोड़ विद्या​र्थी जुटे मौज मस्ती में, कारण है यह

पढ़ाई छोड़ विद्या​र्थी जुटे मौज मस्ती में, कारण है यह

बाड़मेर. राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग-2022 का शुभारम्भ हुआ | कार्यक्रम के पहले दिन के आयोजन आदर्श स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में हुए |

कार्यालयाध्यक्ष कमल पंवार ने सभी प्रतिभागियों को खेलभावना से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रतिज्ञा दिलाई। बैडमिंटन में केमिकल इंजीनियरिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम तीनों स्थान प्राप्त किए। इन मुकाबलों में छात्र चैतन्य शर्मा, तन्मय मत्तड तथा शुभम शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष मैकेनिकल के हेमांग शर्मा ने प्रथम स्थान, तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल के हेमंत कुमार ने द्वितीय स्थान तथा प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल के रोहित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बाड़मेर पत्रिका. राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तरंग-2022 के दूसरे दिन शतरंज, कैरम एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं संपन्न हुई 7 शतरंज में केमिकल इंजीनियङ्क्षरग के द्वितीय वर्ष के सतीश नागर ने प्रथम एवं प्रथम वर्ष के महेश राज ङ्क्षसह हाडा व क्षितिज तिवारी ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कैरम में तृतीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियङ्क्षरग के मुजमील खिलजी ने प्रथम , तृतीय वर्ष केमिकल इंजीनियङ्क्षरग के चैतन्य शर्मा ने द्वितीय एवं प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल के पेमाराम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वित्तीय साक्षरता, जल व ऊर्जा संरक्षण विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष केमिकल इंजीनियङ्क्षरग के अभिषेक जैन ने प्रथम स्थान , द्वितीय वर्ष केमिकल इंजीनियङ्क्षरग के चुतर ङ्क्षसह ने द्वितीय एवं तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिकल के हेमंत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया 7 कल समापन दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन यथा गायन, नृत्य, भाषण, लघु नाट््य एवं कविता मंचन होंगे तथा तरंग-2022 के विजेताओं का पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।