3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात बाद लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार

अज्ञात चोर लाखों रुपए कीमत के जेवरात लेकर हुए फरार, आधी रात बाद ज्वेलरी दुकान में की चोरी, सड़क किनारे खाली पड़ी मिली चुराई गई तिजोरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

moolaram barme

•

Updated: 25 Jul 2017, 10:20 AM IST

कस्बे के रविवार अद्र्धरात्रि बाद बस स्टेण्ड स्थित तिरुपति ज्वेलर्स दुकान के अज्ञात चोर ताले तोड़कर दुकान में रखी तिजोरी सहित लाखों रुपए कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह आमजन को वारदात की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

दुकान मालिक के चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाने पर चुराए गए माल के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।

सोमवार सुबह सात बजे दुकान मालिक यहां पहुंचा तो उसे चोरी होना पता चला। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल का जायजा लेते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज सही पाए जाने पर पुलिस जांच के लिए कैमरों की हार्डडिस्क अपने साथ ले गई।

नाकाबंदी करवाने के साथ मामले की गंंभीरता को देखते हुए सिणधरी, गुड़ामालानी, सिवाना थानों की अलग टीमों का गठन कर अज्ञात चोरों की सरगर्मी से खोजबीन शुरू की।

अब तक की खोजबीन में सिवाना बालोतरा एनएच 325 पर आसोतरा से आगे सड़क के पास सिवाना पुलिस को चोरों के चुराकर ले जाई गईखाली तिजोरी मिली है।

पुलिस ने इसे बरामद किया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, उप पुलिस अधीक्षक राजेश माथुर सिवाना पहुंचे।

एफएसएएल साइबर सेल की टीम बाड़मेर के अधिकारी भी सिवाना पहुंचे । घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए।

पुलिस अनुसार रविवार रात लगभग एक बजे बस स्टेण्ड रोड स्थित तिरुपति ज्वेलर्स की दुकान के मुख्य दरवाजे के आगे लगी लोहे की जाली व शटर के ताले तोड़कर चोरों ने दुकान में प्रवेश किया।

तिजोरी सहित दूकान में रखे लाखों रुपए कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह सात बजे दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना स्थल का जायजा लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरे के फूटेज खंगाल कार्रवाईशुरू की।

गाड़ी में डाल ले गए तिजोरी-ज्वेलरी दुकान के आगे चार पहिया भारी वाहन के पहियों के निशान पाए गए हैं।

अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरी की वारदात में चोरों ने चार पहिया वाहन का उपयोग किया । तिजोरी वाहन में डालकर ले गए। तिजोरी के भारी वजन में होने पर छह से सात चोर होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

फुटेज आधार पर पुलिस भी यह उम्मीद लगा रही है। खबर लिखे जाने तक चोरी हुए माल की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

व्यू-

चोरी की वारदात की सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड मिली है। फुटेज पूरी तरह से सुरक्षित है। साक्ष्य जुटाकर अलग अलग टीमें गठित कर जांच की जा रही है।

- राजेश माथुर, उप पुलिस अधीक्षक बालोतरा।