दो कर्मचारी पर निर्भर बैंक- अजीत एसबीआई बैंक की शाखा मात्र दो कर्मचारियों के भरोसे ही संचालित हो रही है । शाखा प्रबन्धक व कैशियर के भरोसे लंबे समय से बैंक संचालित हो रहा है। समय पर लेन-देन नहीं होने से अजीत सहित रामपुरा, खेतडिय़ाली, भलरों का बाड़ा, ढ़ीढ़स, मजल, कोटड़ी, शुभदण्ड सहित आसपास के दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी आती है।
एटीएम अन्दर, परेशान उपभोक्ता - बैंक ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एटीएम लगा रखा है, लेकिन यह बैंक शाखा के भीतर लगा होने से बैंक समय तक ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलता है। बैंक बंद होने पर उन्हें अगले दिन बैंक खुलने तक इंतजार करना पड़ता है। लगातार अवकाश आने पर उपभोक्ताओं को कई दिनों तक एटीएम का भी इंतजार करना पड़ता है। इस पर परेशान उपभोक्ता समदड़ी अथवा अन्य शहर, कस्बे पहुंच बैंक एटीएम से रुपए निकालते हैं।