शनिवार को प्रथम दिन गणपति पूजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे से जलयात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे भोलेश्वर महादेव मंदिर से गाजे-बाजे से कलश यात्रा रवाना हुई। इसमें सबसे आगे ऊंट, घोड़े व हाथी पर सजे धजे युवा हाथ में धर्म ध्वजा लिए व इनके पीछे बालिकाएं कलश लिए चल रही थी। इनके पीछे लाभार्थी भगवान की मूर्तियां लेकर व बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयकारे लगाए हुए चल रहे थे। मायलावास गौर चौक, गोगाजी चौराहा, मायलावास चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंच शोभायात्रा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मदनसिंह, पुनाराम, जोगाराम सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व श्रद्धालु मौजूद थे।