चिकित्सक का अभाव,सैकड़ों परेशान- यहां स्त्री रोग चिकित्सक पद स्वीकृत नहीं किया है। कस्बे में कोई निजी स्त्री रोग चिकित्सक भी नहीं है। इस पर उपचार को लेकर कस्बे व इससे जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांवों की महिलाओं को उपचार के लिए बालोतरा व जोधपुर जाना पड़ता है। बालोतरा के 50 से 70 व जोधपुर के 80-100 किमी दूर होने व साधनों के अभाव में आने-जाने को लेकर बीमार महिलाओं, परिजनों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।