10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच साल से अधरझूल में आगनबाड़ी केन्द्र

- आधा निर्माण कार्य कर छोड़ा काम, विभाग व प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
2 min read
Google source verification
Anganwadi center not built for five years

Anganwadi center not built for five years

रामसर. ग्राम पंचायत सेतराऊ के राजस्व गांव भानपुरा का आंगनबाड़ी केंद्र 5 वर्ष से अधूरा पड़ा है। 2013 में बीआरजीएफ योजना के तहत चार लाख चालीस हजार की वित्तीय स्वीकृति के बाद इसका कार्य शुरू हुआ। ग्राम पंचायत ने आधा कार्य करवा इसका निर्माण रोक दिया।

इसके चलते अभी भी यह भवन अधूरा ही है। जानकारी के अनुसार इसके निर्माण पर दो लाख रुपए लगे थे, तभी पंचायतराज चुनाव आ गए। इसके बाद सरपंच बदल गया। पुराने सरपंच ने इसे पूरा करने में रुचि नहीं ली तो नये सरपंच ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने आंगनवाड़ी भवन के लिए जमीन महिला एवं बाल विकास विभाग के नाम कटाण करवाई है और विवाद भी नहीं है। । लंबे समय से भवन निर्माण पूरा नहीं होने से उधार के भवन में आंगनबाड़ी केन्द्र चल रहा है।

और इधर...

बेटियां बचाने से बचेगा समाज व देश

कन्या सुरक्षा सर्किल का लोकार्पण

बालोतरा. नगर में तेरापंथ महिला मंडल की ओर से बनाए आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल का मंगलवार को लोकार्पण किया गया। तेरापंथ राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा ने नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करवा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कुमुद कच्छारा, जोधपुर विधायक कैलाश भंसाली, नगर परिषद् सभापती रतन खत्री ने सर्किल का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य, महासभा उपाध्यक्ष गौतम सालेचा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, सिवांची मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान अध्यक्ष नेमीचंद, चोपड़ा, जसोल तहसीलदार पंकज जैन, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल ट्रस्टी सोभाग बैद, प्रियंका जैन, सहमंत्री विजयलक्ष्मी भूरा, प्रभारी चंदाकोठारी, तेयुप अध्यक्ष मनोज ओस्तवाल, महिला मण्डल अध्यक्ष आयोध्यादेवी ओस्तवाल मौजूद थे। इसके बाद लघु लघु उद्योग मंडल में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला अध्यक्ष अयोध्यादेवी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सर्किल निर्माण के लिए राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी के विधायक नियंताश कोष से 5 लाख रुपए देने पर आभार जताया।

विधायक कैलाश भंसाली ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या को रोकना जरूरी है। मण्डल सदस्य प्रत्येक महिला तक जानकारी पहुंचाएं। बालिकाओं को बचाकर ही देश व समाज को बचाया जा सकता है। नगर परिषद सभापति रतन खत्री ने कहा कि इससे महिलाओं में जागृति आई है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद ने कहा आज पूरे देश मे कन्या सुरक्षा की आवश्यकता है। इसी मिशन को अखिल भारतीय महिला मंडल अभियान के रूप में कार्य कर रही है। इस अवसर पर कमला देवी ओस्तवाल, अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल,मंत्री रानी बाफना का बहुमान किया गया। महिला सहमंत्री चंदादेवी बालड़ ने आभार ज्ञापित व संचालन महिला मंत्री रानीदेवी बाफना व सहमंत्री संगीता बोथरा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग