
Angry farmers stopped work due to low compensation
बालोतरा. क्षेत्र के भांडियावास-जानियाना गांव की सरहद में शुक्रवार को भारत माला सड़क परियोजना में अवाप्त भूमि में कम मुआवजा मिलने से नाराज किसानों ने सड़क निर्माण रुकवा विरोध जताया।
निर्माण कंपनी की ओर से परियोजना कार्य को लेकर प्रस्तावित भाग पर झाड़ी कटाई के साथ अन्य कार्य शुरू किया गया। इसकी जानकारी पर नाराज किसान मौके पर पहुंचे।
किसान आईदान राम काकड़, भारमल काकड़, चुन्नीलाल काकड़, भगाराम चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, भारमलराम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मशीनरी को बंद करवा दिया।
धरने पर प्रशासनिक व मार्ग निर्माण करने वाली कंपनी का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। किसानों ने कहा कि उचित मुआवजा नहीं देने पर वे आंदोलन तेज करेंगे।
ये भी पढ़े...
संगठन में कार्यकर्ता सबसे बड़ा
बालोतरा. जसोल भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र हित में बिना किसी स्वार्थ से कार्य करने वाला व निष्ठावान है। उसे केवल मान और सम्मान की आवश्यकता है। संगठन जिला प्रवासी जगतनारायण जोशी ने शुक्रवार को खेड़ मन्दिर पर आयोजित जिला बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
जोशी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता न कभी थकता है ना कभी रुकता है। वो हमेशा पार्टी के लिए दिन रात कार्य करता रहता है। पार्टी में कोई बड़ा छोटा नहीं होता। बल्कि कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता है। बैठक को पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, लादूराम विश्नोई व सभापति सुमित्रा जैन ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सौंपे गए कार्य को ईमानदारी पूर्वक करें। जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
प्रवक्ता हनुमान पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल परिहार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत, जिला महामंत्री बाबूसिंह राजगुरु, अरुण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अरुण सालेचा, जिलामंत्री श्यामसिंह मेवानगर, भरत मोदी, मालाराम बावरी, बाबूलाल माली,
कल्याणपुर मण्डल अध्यक्ष मुलतानसिंह डोली, हरिसिंह उमरलाई, डूंगर देवासी, गणपत सिंह, अशोकसिंह राजावत, रमेश भंसाली, हितेश दवे, सुखदेव जीनगर, जसवंत कुमावत, मधुसुदन मेघवाल, संजय दहिया मौजूद थे।
Published on:
15 Feb 2020 03:31 pm

बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
