4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान छात्रावास का वार्षिकोत्सव व महाराजा सूरजमल जयंती समारोह

सपने देखें और साकार करने के लिए करें कड़ी मेहनत
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 14 Feb 2018, 10:01 AM IST

Anniversary of Kisan hostel, Maharaja Surajmal Jubilee celebration

Anniversary of Kisan hostel and Maharaja Surajmal Jubilee celebration

चौहटन.शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची उड़ान भरने के लिए हमें कठोर मेहनत करने की जरूरत है। कुछ कर गुजरने के सपने देखें और उन सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। सपने उन्हीं के सच होते हैं जो सिर्फ मेहनत पर भरोसा करते हैं। यह बात आईआरएस अधिकारी भैराराम पोटलिया ने मंगलवार को स्थानीय बलदेवराम मिर्धा किसान शिक्षण संस्थान एवं किसान महिला शिक्षण संस्थान के संयुक्त वार्षिकोत्सव, आशीर्वाद समारोह तथा महाराजा सूरजमल के 311वें जयंती समारोह में कही। उन्होंने कहा कि हम हर क्लास को महत्वपूर्ण समझें। किसी को लोकल एग्जाम समझकर मिस नहीं करें। यही सफलता की पहली प्राथमिकता है। डिप्टी गुमनाराम लेघा ने कहा कि विद्यार्थी और संस्थान अच्छे व श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को अपना रोल मॉडल बनाएं। उन्होंने नशा प्रवृत्ति और कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया। छात्रावास व्यवस्थापक जुंझाराम सऊ, बालिका छात्रावास की व्यवस्थापिका नवली चौधरी व साजनराम हुड्डा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था अध्यक्ष सादुलाराम सियोल ने आभार जताया। समारोह को एसडीएम भूपेन्द्र कुमार यादव, आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण चौधरी, प्रधान कुम्भाराम सेंवर ने भी संबोधित किया। प्रधान ने पंचायत समिति मद से दोनों संस्थानों में 1-1 लाख रुपए से शौचालय निर्माण की घोषण की। धारासर के पूर्व सरपंच मोहनलाल हुड्डा ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग भेंट किए। इस मौके संस्थापक हुकमाराम सऊ, वीरमसिंह गूजर, तिलोक पोटलिया, देवीलाल खांगट, अमराराम सेंवर, प्रेम सियाग, देदाराम खोथ, रेऊराम डऊकिया, चैनाराम सऊ, लालाराम सेंवर, जगदीश गोदारा, जगदीश पोटलिया, चुतराराम भादू, मूलाराम बेनीवाल, सरोज चौधरी, मोहनलाल हुड्डा आदि मौजूद थे। संचालन बाबूलाल हुड्डा ने किया।

मंगलवार को स्थानीय बलदेवराम मिर्धा किसान शिक्षण संस्थान एवं किसान महिला शिक्षण संस्थान के संयुक्त वार्षिकोत्सव, आशीर्वाद समारोह तथा महाराजा सूरजमल के 311वें जयंती समारोह को एसडीएम भूपेन्द्र कुमार यादव, आदर्श जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामनारायण चौधरी, प्रधान कुम्भाराम सेंवर ने भी संबोधित किया ।