16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांधव चेकपोस्ट पर प्रवासियों के लिए समुचित हो इंतजाम

होगी ब्लॉकवार रोडवेज बस व टेंट की व्यवस्था जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने गांधव चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

2 min read
Google source verification
गांधव चेकपोस्ट पर प्रवासियों के लिए समुचित हो इंतजाम

गांधव चेकपोस्ट पर प्रवासियों के लिए समुचित हो इंतजाम

बाड़मेर. जिला कलक्टर विश्राम मीणा एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने सोमवार को गांधव चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने गुजरात से आने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग के अलावा अन्य समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चेकपोस्ट पर प्रवासियों के लिए ब्लॉकवार टेंट व रोडवेज बसों की व्यवस्था की करने की बात कही।
जिला कलक्टर ने गांधव चेकपोस्ट पर गुजरात से आने वाले प्रवासियों की स्क्रीनिंग, पंजीकरण, भोजन, पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को जिले में प्रवेश की अनुमति देने से पहले कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधित दिशा निर्देशों की पालना की जाए। उनकी स्क्रीनिंग के दौरान सुरक्षित दूरी बनाए रखने के साथ मास्क, सेनेटाइजर तथा अन्य सुरक्षा प्रावधानों का विशेष ध्यान रखें। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रवासियों के आगमन के समय की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विभागीय अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। वहीं ब्लॉकवार काउंटर व टेन्ट की व्यवस्था एवं 5 रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई। प्रवासियों को संबंधित स्थानों पर ले जाने के साथ 14 दिन के होम क्वारेटाइजन के लिए पाबंद किया जाएगा। प्रवासियों को संबंधित स्थानों पर ले जाने के साथ 14 दिन के होम क्वारेटाइजन के लिए पाबंद किया जाएगा। उन्होंने प्रवासियों का गंभीरता से रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, गुड़ामालानी उपखंड अधिकारी सुनील कुमार कटेवा, धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान, तहसीलदार जोधसिंह, भागीरथराम विश्नोई, गुड़ामालानी पुलिस उप अधीक्षक देवाराम, विकास अधिकारी नरेन्द्र सोउ उपस्थित रहे।

स्क्रीनिंग करवाई
गुड़ामालानी. मुख्यालय पर भीनमाल से वाहन लेकर कुछ लोगों के आने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंच घुम्मकड़ जाति के 21 लोगों की स्क्रीनिंग कर मेडिकल जांच करवाई। प्रशासन ने सभी लोगों को मास्क दिए गए।