4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर-बालोतरा जिला सीमांकन को लेकर जनआक्रोश रैली कल, डोटासरा-सचिन पायलट सहित ये नेता होंगे शामिल

धोरीमन्ना व गुड़ामालानी को नवगठित बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के विरोध में क्षेत्र में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Govind-Singh-Dotasra-Sachin-Pilot

सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा। पत्रिका फाइल फोटो

बाड़मेर। धोरीमन्ना व गुड़ामालानी को नवगठित बालोतरा जिले में शामिल किए जाने के विरोध में क्षेत्र में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को धोरीमन्ना मुख्यालय पर विशाल जनआक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला सीमांकन के फैसले के बाद पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं।

जनआक्रोश रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, यूथ कांग्रेस कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूड, निर्मल चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

स्थानीय स्तर पर बायतु विधायक व मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पदमाराम मेघवाल, मदन प्रजापत, फतेह खान, गफूर अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा, शम्मा बानो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार रैली के माध्यम से सरकार तक क्षेत्र की जनता की नाराजगी और मांगों को मजबूती से पहुंचाया जाएगा।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl