
barmer
पंचायत सहायक भर्ती को लेकर आवेदक नियुक्ति प्रक्रिया का इंतजार कर रहा है इधर विभाग अभी भी चयन प्रक्रिया में ही उलझा हुआ है। आवेदन खुलने और प्रथम तीन चयन की जानकारी मिलने के साथ गांव-गांव से शिकायतें आ रही है। संबंधित चयन कमेटियों की ओर से भाई भतीजावाद करने, ग्रामीणों की ओर से अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए योग्यता को दरकिनार करने, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने, पुलिस केस होने के बावजूद चयनित करने जैसे मामले सामने आने के बाद अब जिले में दस ग्राम पंचायतों में तो पुन: चयन करने के प्रस्ताव लिए गए हैं।
यह है उलझनें और शिकायतें
- जिला शिक्षा अधिकारी को मिली शिकायत के अनुसार एक प्रकरण में पुलिस केस जिस अभ्यर्थी पर चल रहा है उसका चयन कर लिया गया है।
- सबसे ज्यादा शिकायतें ऐसी है कि विद्यार्थी मित्र या अन्य अनुभव के प्रमाण पत्र दिए गए हंै जबकि इसी दौरान बीएड, एसटीसी और अन्य परीक्षाएं आवेदक ने दी थी।
- अधिक योग्यता व उम्र के आवेदक होते हुए भी परिजनों व परीचितों का ही कर दिया चयन। अधिक उम्र को प्राथमिकता नहीं दी गई है।
- सूची में तीन नाम ही चयन करके भेजे हंै। साक्षात्कार में मनमर्जी के नंबर देने का आरोप है। अब कोई प्रमाण नहीं है कि क्या जवाब दिया और क्या सवाल किए गए।
- खेल और अन्य गतिविधियां दर्ज कर एेसे-एेसे अंक दे दिए जिनका प्रावधान ही नहीं था। जिला स्तरीय खेलकूद, पंचायत स्तरीय खेल और अन्य कई प्रकार के आरोप जड़े गए हैं।
- जो स्कूलों में पढ़ाते रहे उनको कर दिया दरकिनार और अन्यत्र से ले लिए गए आवदेन।
दस जगह पर होगी पुन: चयन प्रक्रिया
गंभीर शिकायतों पर पर दस जगह पर पुन: चयन प्रक्रिया करवाने का निर्णय लेते हुए इसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। राज्य सरकार की ओर से मंजूरी मिलने पर यहां पुन: चयन प्रक्रिया करवाई जाएगी- प्रेमचंद सांखला, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा
फैक्ट फाइल
ग्राम पंचायतें- 489
पद- 1467
आवेदन- 11253 आवेदन
Published on:
03 Mar 2017 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
