
Automated ticket machine, passenger hassle
- बालोतरा रेलवे स्टेशन पर एकल टिकट खिड़की, मशीन संचालक नियमित नहीं होने से आ रही दिक्कत
बालोतरा. नगर के रेलवे स्टेशन पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन जरूरत के वक्त बंद होने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर एकमात्र टिकट खिड़की संचालित होने पर कई बार रेल चली जाती है और यात्री टिकट खिड़की पर ही खड़े रह जाते हैं। यह स्थिति लम्बे समय से होने के
बावजूद रेलवे ध्यान नहीं दे रहा।
जोधपुर-बाड़मेर-मुनाबाव रेलमार्ग के बड़े रेल स्टेशनों में शुमार रेलवे स्टेशन बालोतरा पर यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने यहां ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाई थी। इससे की यात्रियों को टिकट खरीदने को लेकर कोई परेशानी नहीं हो।
रेलवे स्टेशन बालोतरा से प्रतिदिन करीब 3 हजार से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। रेलवे स्टेशन पर एक टिकट खिड़की के संचालन पर रेलवे ने यात्री सुविधा को लेकर मशीन लगाई थी, लंबे समय से मशीन का संचालन सही नहीं हो रहा है। अधिकांश समय मशीन संचालक नदारद रहता है। इस पर टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन पर हर दिन सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। रेलवे के व्यवस्था में ध्यान नहीं देने से यात्रियों में रोष है।रेलवे के व्यवस्था में ध्यान नहीं देने से यात्रियों में रोष है।
लम्बे समय से अव्यवस्था-
रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन का संचालन सही नहीं हो रहा है। लंबे समय से व्यवस्था बिगड़ी हुई है। ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे व्यवस्था सुधारंे। - अणदाराम
यात्री हो रहे परेशान-
रेलवे ने यात्री सुविधा को मशीन तो लगाई,लेकिन संचालन सही नहीं हो रहा है। संचालक अधिकांश समय नदारद रहता है। इससे सैकड़ों यात्री परेशान होते हैं।
- आनंद अग्रवाल
रेलवे व्यवस्थाएं सुधारें-
रेलवे नगर के स्टेशन पर मशीन संचालन की व्यवस्था सुधारें अथवा अतिरिक्त टिकट खिड़की खोलें। जिससे की महिला, बुजुर्ग यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हों।
- ललित प्रजापत
Published on:
31 Jul 2018, 7:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.