6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जागरूकता: लोगों ने मुंह पर बांधे रुमाल व मॉस्क

- बाजारों की रौनक हुईगायब- आधे दिन बाद मॉस्क हुए खत्म

2 min read
Google source verification
Awareness: People wore handkerchiefs and masks

Awareness: People wore handkerchiefs and masks

बालोतरा. कोरोना रोग प्रकोप को लेकर शुक्रवार को शहर व क्षेत्र में खास से आम लोग अधिक जागरूक नजर आए। लोगों के घरों से आम दिन की तरह बाजारों में नहीं निकलने पर भीड़भाड़ व रौनक कम नजर आई। रोग बचाव को लेकर लोगों ने मुंह पर रुमाल व मास्क लगाया।

इससे इनकी बिक्री खूब हुई। इनकी अधिक मांग पर बाजार व मेडिकल की दुकानों पर मॉस्क व सेनेटराईजेशन खत्म हो गए। वहीं रोग के बारे में जानकारी को लेकर छोटे से बड़े लोग सोशल मीडिया व टीवी से चिपके रहे।

कोरोना रोग प्रकोप को लेकर शुक्रवार को लोग, गत दिनों की अपेक्षा अधिक जागरूक नजर आए। सरकारों के संचार माध्यमों से बार बार लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की अपील पर, लोग आम दिनों की अपेक्षा कम बाहर निकले। घरों, कार्यालयों व कार्य स्थलों, दुकानों, प्रतिष्ठानों में ही पूरे दिन बैठे रहे।

रोग से बचाव को लेकर खास से आम लोगों ने इस दिन मुंह पर रुमाल व मॉस्क लगाया। इससे इनकी बिक्री खूब हुई। दोपहर बाद नगर की अधिकांश दवाईयों की दुकानों पर मॉस्क व सेनेटराईज खत्म हो गए। इस पर परेशान लोग एक से दूसरी व यहां से तीसरी-चौथी दुकान पर घूमते-फिरते नजर आए। लेकिन इन्हें मॉस्क व सेनेटराईज नहीं मिले। इस पर लोग निराश नजर आए।

मॉस्क व सेनेटराईजन की बढ़ी मांग पर दवाईविक्रेताओं ने बड़ा आर्डर देकर इन्हें मंगवाया। दूसरी ओर रोग के फैलने की जानकारी को लेकर पूरे दिन लोग सोश्यल मीडिया व टेलीविजन से चिपके रहे।

देश, प्रदेश में कोरोना के कितने नए रोगी सामने आए, कितने स्वस्थ होकर घरों को लौटे, रोग नियंत्रण को लेकर क्या प्रयास किए जा रहे हैं, देश, प्रदेश के कौन कौन से महानगर, नगर बंद किए गए, आदि आदि जानकारी के लिए लोग सोश्यल मीडिया व टेलीविजन सैट पर नजरें गड़ाए बैठे रहे।

बहुत से लोग रोग के लक्षण, बचाव व उपचार को लेकर समूह में चर्चाकरते दिखाईदिए। दोपहर बाद सोश्यल मीडिया पर प्रदेश के भीलवाड़ा में कोरोना रोग के एक दर्जन नए मरीज सामने आने व एक चिकित्सक के रोग ग्रस्त होने के समाचार को लेकर लोग अधिक चिंतित, परेशान नजर आए। इसके बाद लोगों ने घरों में कैद होना उचित समझा। इस पर नगर के मार्गों व बाजारों की शाम की रौनक गायब हो गई।

कल तक कोरोना रोग को लेकर गंभीर नहीं था, लेकिन देश में तेजी से इसके मरीजों की बढ़ती संख्या पर बचाव के लिए मॉस्क लगाया। अन्य तरीके अपनाएं। दोपहर बाद दुकानों में मॉस्क नहीं मिलने पर परेशानी उठानी पड़ी।

- सूर्यप्रकाश अरोड़ा

कोरोना को लेकर शनिवार को मैं गंभीर हुआ। पहली बार मॉस्क लगाया। सरकार की अपील पर लोग जागरूक हुए हैं। सरकार सस्ते दर पर मॉस्क व सेनेटराईज उपलब्ध करवाएं। इससे आम लोग इसका उपयोग करें। - देवराज भंसाली
शुक्रवार को मॉस्क व सेनेटराईज की अच्छी बिक्री हुई।

लोगों ने आगे बढ़कर इसकी खरीद की। पूर्वमें एक- दो भी नहीं बिकता था। जरूरत व मांग पर मॉस्क व सेनेटराईज का नया आर्डर दिया, इससे लोगों को परेशानी नहीं हों।

- हितेश अग्रवाल केमिस्ट


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग