1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूस्खलन से 12 घंटे फंसे रहे बाड़मेर के बद्रीनाथ यात्री…पढ़ें पूरी खबर

बद्रीनाथ यात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
भूस्खलन से 12 घंटे फंसे रहे बाड़मेर के बद्रीनाथ यात्री...पढ़ें पूरी खबर

भूस्खलन से 12 घंटे फंसे रहे बाड़मेर के बद्रीनाथ यात्री...पढ़ें पूरी खबर


बाड़मेर. बद्रीनाथ यात्रा के लिए गए बाड़मेर के करीब दो दर्जन यात्री बुधवार रात देहरादून जिले के मून में फंस गए। भूस्खलन से जाम हुआ रास्ता बारह घंटे बाद खुला।

शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी भरतसिंह, भगवानसिंह, विष्णुसिंह, जगदीशसिंह व अन्य परिवार सहित बद्रीनाथ यात्रा के लिए बस से सफर करते हुए बुधवार रात मून क्षेत्र से आगे बढ़ रहे थे कि उनके सामने ही भूस्लखन हो गया और रास्ता जाम हो गया। उनके साथ राजस्थान के कुल अस्सी यात्री थे। ये सभी अलग-अलग बसों में सवार थे। गनीमत यह रही कि भूस्खलन का वाहनों व यात्रियों पर कोई सीधा असर नहीं हुआ। रात दो बजे हुए भूस्खलन के बाद अगले दिन दोपहर बाद दो बजे रास्ते से मलबा हटाकर यातायात सुगम किया गया। यातायात सुगम होने के बाद यात्रियों का कारवां सुरक्षित आगे बढ़ गया। भूस्खलन की सूचना से बाड़मेर में उनके अन्य परिजन चिंतित हो गए, लेकिन हालात सामान्य होने के बाद उनकी चिंता दूर हो गई।

Story Loader