
Rajasthan News : बालोतरा. राजस्थान में बालोतरा के सिवाना थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान को देखने गई एक महिला और उसकी तीन वर्षीय बेटी की टांके में गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पवनी देवी अपने पति राणाराम सुथार एवं बच्चों के साथ मंगलवार शाम को गुड़ानाल गांव में अपना निर्माणाधीन मकान देखने गई थी।
वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को गोद में लेकर मकान का काम देख रही थी कि पैर फिसलने से वह बेटी सहित टांके में गिर गई। करीब आधा घंटे बाद मजदूरों ने उन्हें टांके में देखा तो बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। हादसे की जानकारी पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :
Published on:
12 Jun 2024 06:13 pm
