13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीजणियों ने किया सोलह श्रृंगार, चंद्रदर्शन कर मांगी खुशहाली

सुबह से व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं व बालिकाओं ने मंदिरों के दर्शन किए। कथा का श्रवण कर नाडी पूजन किया। रात में चंद्रदर्शन के लिए महिला आतुर नजर आई।

less than 1 minute read
Google source verification
bari teej festival

तीजणियों ने किया सोलह श्रृंगार, चंद्रदर्शन कर मांगी खुशहाली

बाड़मेर. सुहाग की लम्बी आयु व घर में खुशहाली को लेकर महिलाओं ने रविवार को कजली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। युवतियों ने अच्छा वर पाने के लिए व्रत किया। शाम के समय सोलह श्रंृगार कर पूरे दिन निराहर रहकर व्रत करने के साथ कथा का श्रवण किया। चंद्र दर्शन के बाद पारणा किया। सुहागिन महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। दिन में उद्यानों में झूला झूलने का आनंद लिया।
सुबह से व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं व बालिकाओं ने मंदिरों के दर्शन किए। कथा का श्रवण कर नाडी पूजन किया। रात में चंद्रदर्शन के लिए महिला आतुर नजर आई। चांद दिखने पर महिलाओं ने अघ्र्य चढ़ाकर सतु का भोग लगाया। चंद्र दर्शन के दौरान पति की लम्बी आयु व खुशहाली की कामना की। कइ्र महिलाओं ने तीज का उद्यापन करने के बाद व्रत पूर्ण किया।
पनघट रोड पर भरा मेला
शहर के पनघट रोड पर तीज पर मेले का आयोजन हुआ। यहां पर महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ी। मेले में विभिन्न प्रकार के चाट पकौड़ी, खिलौने, मणिहारी, आइस्क्रीम सहित कई वस्तुओं की स्टालें लगी। मेलार्थियों ने यहां लुत्फ लिया।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग