28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर @ 11 डिग्री, वाहनों की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक

-घने कोहरे के चलते दिन में वाहनों की जलाई लाइटें-न्यूनतम तापमान 11 डिग्री

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर @ 11 डिग्री, वाहनों की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक

बाड़मेर @ 11 डिग्री, वाहनों की रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक

बाड़मेर. थार में रविवार को कोहरे का कहर रहा। सुबह से कोहरा होने से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। चालकों को लाइटें जलाकर धीरे-धीरे वाहन चलाने पड़े। बाड़मेर में रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रेकार्ड किया गया।
बाड़मेर में सर्दी के तेवर पूरे दिन बने रहे। सुबह से शीतलहर चली। दिन में धूप निकली। लेकिन हवा के आगे बेअसर रही। शाम होते-होते फिर सर्दी का असर बढ़ गया।
रात-दिन का पारा गिरा
मौसम में आए बदलाव के बाद रात व दिन के तापमान में कमी आई है। दोनों में करीब 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण सर्दी का असर और बढ़ गया। वहीं शीतलहर चलने ने कंपकपी छुड़ा दी।
अब दिन में बढ़ी सर्दी
पिछले पांच दिनों से सर्दी का असर रात में बना हुआ था। लेकिन दो दिनों से अब दिन का पारा लगातार गिर रहा है। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री तक गिर चुका है। इसके चलते दिन में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है।
बाड़मेर: तापमान पर नजर
दिसम्बर न्यूनतम
9 12.3
10 12.8
11 12.5
12. 15.8
13 13.8
14. 11.2
15 11.0