5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर के गांधीनगर में बढ़ता कोरोना, दो महिलाओं सहित अब 5 पॉजिटिव केस

-बाड़मेर जिले में चार नए केस, कुल पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 56 पर-शिव उपखंड के थूंबली में मिले दो कोरोना संक्रमित

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर के गांधीनगर में बढ़ता कोरोना, दो महिलाओं सहित अब 5 पॉजिटिव केस

बाड़मेर के गांधीनगर में बढ़ता कोरोना, दो महिलाओं सहित अब 5 पॉजिटिव केस

बाड़मेर. शहर के गांधीनगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां पर एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। मुंबई से लौटे लोग लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है।
बाड़मेर शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर सात हो गई है। शहर के गांधीनगर में पहले तीन जने थे। अब गुरुवार को दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक की उम्र 30 व दूसरी की 20 साल है। पॉजिटिव की ट्रेवल हिस्ट्री है और सभी एक ही परिवार से संबंधित है। गांधीनगर में पॉजिटिव मामले होने के कारण पहले से ही कफ्र्यू लगा हुआ है।
थूंबली में मिले दो पॉजिटिव
जिले के शिव क्षेत्र में दो जने पॉजिटिव मिले हैं। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। चिकित्सा विभाग के अनुसार दोनों बेंगलूरु से 16 मई को मिनी बस से आए थे। बस में कुल 8 लोग सवार थे। चार जनों की जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं। चार अन्य के नमूने अब लिए जाएंगे।
संक्रमित परिवार से ही है पॉजिटिव
गांधीनगर में गुरुवार को लिए गए सैम्पल की रिपोर्ट में पहले से संक्रमित परिवार की दो महिलाएं पॉजिटिव आई है। इनके परिवार में पहले से तीन सदस्य कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। पॉजिटिव अभी क्वारंटीन ही हैं, शुक्रवार सुबह उन्हें गांधीनगर से कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जाएगा। अस्पताल में अब केवल कोरोना संदिग्ध ही भर्ती है। इसके अलावा पॉजिटिव होने पर उत्तरलाई रोड स्थित कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।
डॉ. बीएल मंसूरिया, पीएमओ बाड़मेर
बाड़मेर शहर: कहां कितने पॉजिटिव
क्षेत्र संख्या
गांधीनगर: 05
इंद्रानगर: 01
चौहटन चौराहा क्षेत्र 01


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग