20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर जिला अस्पताल को नहीं मिल रहा फायर फाइटिंग सिस्टम,आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

- नगरपरिषद से पीएमओ को जवाब तक नहीं मिला - 300 बैड के अस्पताल के लिए जरूरी है फायर फाइटिंग सिस्टम

2 min read
Google source verification
Barmer district hospital,fire fighting system

Barmer district hospital can not get fire fighting system

बाड़मेर.चिकित्सा महकमे ने प्रदेशभर में बढती आगजनी की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने व इसे प्रभावी तरीके लागू करते हुए संबधित विभाग से एनओसी लेने को लेकर लिखा गया, लेकिन यहां जिला अस्पताल में एनओसी लेना तो दूर की बात है फायर फाइटिंग सिस्टम को लेकर नगरपरिषद से जवाब भी नहीं मिल रहा। विभागीय तालमेल के अभाव में अस्पताल में इस बड़ी सुविधा के लिए देरी हो रही है। राजकीय अस्पताल में फायर फाइटिंग को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं है। यहां दिन भर सैकड़ों लोगों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हुए है। नियमानुसार बहुमंजिला बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम को लेकर एनओसी लेना अनिवार्य है। इसको लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि जिला अस्पताल नगर परिषद में आवेदन कर एनओसी प्राप्त कर लें लेकिन यहां पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। राजकीय अस्पताल में फायर फाइटिंग को लेकर पुख्ता इंतजाम नहीं है।फायर फाइटिंग सिस्टम को लेकर नगरपरिषद से जवाब भी नहीं मिल रहा।
इसलिए अस्पताल में जरूरी हैं एनओसी

जिला अस्पताल के वार्डो, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू सहित कई ऐसे आपात वार्ड है। इसके चलते फायर फाइटिंग सिस्टम होना जरूरी है, लेकिन जिला अस्पताल में लम्बे समय से काम चलाऊ उपकरण उपयोग में लिए जा रहे है।
दोनों विभाग आमने-सामने

- दे रहे हैं एनओसी
शहर के अस्पताल, होटल सहित कई संचालकों को फायर फाइटिंग एनओसी को लेकर नोटिस लिखा है। जिला अस्पताल में एनओसी को लेकर मेरे पास कोई फाइल नहीं आई है। एनओसी सिस्टम जांच के बाद मिलती है। - ओमप्रकाश, प्रभारी, फायर स्टेशन

कोई जवाब नहीं
फायर फाइटिंग एनओसी को लेकर अभी तक असमंजश की स्थिति में है। मुख्यालय से मिले निर्देशों के बाद नगर परिषद को चि_ी लिखी है, लेकिन कोई जबाव नहीं आया है। - बीएल, मंसूरिया, पीएमओ, राजकीय अस्पताल

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग