25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिव MLA रविंद्र सिंह भाटी को बड़ा झटका, बाड़मेर कलक्टर ने ‘The Rohidi Fest’ पर लगाई रोक; सियासी हलचल तेज

The Rohidi Fest: भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक आयोजित होने जा रहे रोहिड़ी संगीत महोत्सव (The Rohidi Fest) पर राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से रोक लगा दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 9 Jan 2025, 8:12 PM IST

MLA Ravindra Singh Bhati

The Rohidi Fest: भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक आयोजित होने जा रहे रोहिड़ी संगीत महोत्सव (The Rohidi Fest) पर राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से रोक लगा दी गई है। यह कार्यक्रम 12 जनवरी को शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी द्वारा आयोजित किया जा रहा था। बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने CID, इंटेलिजेंस और BSF की रिपोर्ट के आधार पर इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

बता दें, बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी के इस आदेश के बाद पश्चिमी राजस्थान की राजनीति में उबाल आ गया है। क्योंकि इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं जोरों पर थी। ये आदेश एक तरह से विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण कार्यक्रम रद्द

बता दें, रोहिड़ी गांव भारत-पाकिस्तान सीमा से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह क्षेत्र भारत सरकार की अधिसूचना के तहत प्रतिबंधित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में बाहरी लोगों के शामिल होने से संदिग्ध गतिविधियों और स्थानीय लोगों को असुविधा का खतरा था। सुरक्षा एजेंसियों की अनुशंसा के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें : क्या SI भर्ती सच में बन गई ‘अनसुलझी पहेली’? कोर्ट में सुनवाई के बाद डोटासरा बोले- सत्ता के गलियारों में ‘सेटलमेंट’ की चर्चा

क्या कहा बाड़मेर प्रशासन ने?

इस आदेश में बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने आदेश में लिखा कि कार्यक्रम स्थल प्रतिबंधित क्षेत्र में आता है, जहां आम जनता का प्रवेश नियंत्रित है। आयोजनकर्ताओं द्वारा बाहरी व्यक्तियों की सूची और उनका सत्यापन नहीं कराया गया था। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अनुमति निरस्त की गई।

बताते चलें कि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी कई दिनों से इस आयोजन के पोस्टर विमोचन और तैयारियों में जुटे थे। हालांकि, स्थानीय निवासियों द्वारा प्रशासन को इस कार्यक्रम के खिलाफ शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस और BSF की रिपोर्ट में भी कार्यक्रम को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया।

सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यक्रमों पर पाबंदी

गौरतलब है कि रोहिड़ी गांव सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण यहां बाहरी व्यक्तियों के आवागमन पर सख्त पाबंदी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोहिड़ी संगीत महोत्सव पर प्रशासन की इस कार्रवाई ने एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर सख्ती को उजागर किया है। वहीं, विधायक रविंद्र सिंह भाटी के इस कार्यक्रम पर रोक लगने के बाद सियासी हलचल भी तेज हो सकती है।

यह भी पढ़ें : ‘सरकार पूरी तरह कंफ्यूज…’, SI भर्ती पर बोले सचिन पायलट; कहा- दिल्ली से हो रहे हैं इस सरकार के फैसले