2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराए पर ली, फिर पिस्टल दिखा लूटी बोलेरो!

बाटाडू की घटना : किराए पर ले गए थे बोलेरो, लूनाडा से आगे चालक को उतार गाड़ी ले भागे बदमाश, पुलिस जता रही आपसी लेन-देन का शक
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 16 Nov 2017, 12:46 PM IST

Bolero robbery case surfaced

Bolero robbery case surfaced

गिड़ा,बाड़मेर क्षेत्र के बाटाडू में बोलेरो लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले बोलेरो किराए पर ली और लूनाडा से निकलते ही चालक को पिस्टल दिखा गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद बदमाश बोलेरो लेकर फरार हो गए। पीडि़त पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत करवाया। हालांकि पुलिस घटना पर संशय जता रही है। इस संबंध में देर रात तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था।

जुगताराम पुत्र चौखाराम निवासी साइयों का तला ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर में बाटाडू के टैक्सी स्टैण्ड पर दो लोग आए और उसकी बोलेरो के पास खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने चालक गिरधारीराम को फोन कर बालोतरा जाने के बारे में बताया। इस पर गिरधारीराम स्टैण्ड पहुंचा और दोनों को बोलेरो में बैठाकर बालोतरा के लिए रवाना हुआ। जैसे ही बोलेरो लूनाडा से आगे निकली, दोनों ने चालक को पिस्टल दिखाई और गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद बोलेरो लेकर दोनों फरार हो गए।

पुलिस जता रही संदेश
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी लेनदेन का लग रहा है। पुलिस इस पर भी संदेह जता रही है कि टैक्सी स्टैण्ड से बदमाशों ने उसी गाड़ी के चालक को फोन कर बुलाया, जबकि उस समय स्टैण्ड पर दूसरी गाडिय़ां भी खड़ी थी।

थर्ड पार्टी के नाम है गाड़ी
पुलिस के अनुसार बोलेरो थर्ड पार्टी के नाम की है। गाड़ी के कागजात अभी भी जगदीश पुत्र हरकन्दराम बिश्नोई निवासी लोहावट के नाम से है। वहीं दूसरी ओर जुगताराम का कहना है कि उन्होंने जगदीश से यह गाड़ी खरीदी है।

नहीं हुआ मामला दर्ज
जुगताराम ने चालक से बोलेरो लूटने की सूचना दी थी। अभी लिखित में रिपोर्ट नहीं दी है। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। लोहावट की पार्टी से पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।

दिलीप मीणा, प्रभारी, पुलिस चौकी बाटाडू

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़