15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट से उम्मीदें : थारवासी बोले- महंगाई से मिले निजात, हो मरू विकास

केन्द्रीय बजट से उम्मीद : थारवासी बजट का बेसब्री से इंतजार, बजट से मिले पैसा

2 min read
Google source verification

image

bhawani singh

Jan 31, 2017

barmer

barmer

सीमावर्ती क्षेत्र में केन्द्रीय बजट को लेकर लोगों को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। यहां से रेलों की सुविधा मिलने के साथ ही मरू विकास, सीमावर्ती क्षेत्र विकास, भारत माला योजना सहित केन्द्र की योजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिलने की आस है।

महंगाई हो कम

केन्द्र सरकार ने महंगाई कम करने का वादा किया था। नोटबंदी के बाद महंगाई जस की तस है। इसके लिए बजट में घोषणा हो ताकि लोगों को राहत मिले। नोटबंदी के बाद अब घर बनाने के लिए होमलोन की ईएमआई कम होनी चाहिए ताकि आम आदमी के घर बनाने का सपना साकार हो सके। - ममता मंगल, सामाजिक कार्यकर्ता

खेल के लिए हो विशेष कदम

बाड़मेर से ओलंपियन धावक निकले हैं। इसके अलावा खेलों की अन्य प्रतिभाएं भी सामने आई है। सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम में खेलों के विकास के लिए अलग से सीमावर्ती क्षेत्र को बजट दिया जाए ताकि यहां खेल प्रतिभाओं का विकास हो। स्टेडियम का निर्माण इस योजना में हो। - रघुवीरसिंह तामलोर,युवा

डिजिटल इंडिया के प्रोजेक्ट हो शामिल

डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने के लिए अब कॉलेज शिक्षा में इस प्रकार के कोर्स शामिल किए जाए जो युवाओं को डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ाएं। युवा कौशल कार्यक्रम में केन्द्र की ओर से डिग्री के साथ ही हुनर के लिए विशेष पाठ्यक्रम यूनिवर्सिटी में प्रारंभ होने चाहिए। - आदर्श किशोर जाणी, व्याख्याता

डीएनपी को लेकर सकारात्मक परिणाम आएं

सीमावर्ती क्षेत्र का डीएनपी का मामला केन्द्र से जुड़ा है। डीएनपी क्षेत्र में विकास कार्य के साथ ही यहां पर्यटन को लेकर जैसलमेर की तरह बाड़मेर में सुविधा दी जाए। साथ ही बाड़मेर जिले में नहरी बंदरगाह के मामले में केन्द्र सरकार की ओर से मदद की जाए तो यह बड़ी योजना जल्दी साकार रूप ले सकती है। - स्वरूपसिंह चाडी,अध्यक्ष बार एसोसिएशन

राजस्व अनुरूप मिले सुविधाएं

बाड़मेर जिला तेल की रॉयल्टी के रूप में केन्द्र को बड़ी राशि दे रहा है। अन्य माइनर खनिजों में तो संबंधित क्षेत्र को एक प्रतिशत सीधी हिस्सेदारी है लेकिन तेल में यह राशि नहीं दी जाती है। यह राशि बाड़मेर को मिले तो जिले का विकास विशेष पैकेज में हो सकता है। - आम्बाराम बोसिया, प्रवक्ता मंत्रालयिक कर्मचारी संघ

ये भी पढ़ें

image