26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदद के बहाने करते थे ऐसा गंदा काम, यूं पकड़े गए

बालोतरा . ग्रामीण परिवेश के अशिक्षित व भोले भाले लोगों को एटीएम कार्ड से रुपए निकालने में मदद के बहाने चपत लगाने के मामले में 8 माह से फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bajrang Lal

•

Updated: 26 Jan 2017, 2:37 AM IST

आरोपित के विरुद्ध पूर्व में बाइक चोरी व धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। उप निरीक्षक जगदीश सियाग ने बताया कि मई 2016 में साजियाली निवासी कमला पुत्री रूपाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह खेड़ रोड स्थित यूको बैंक एटीएम से रुपए निकालने गई थी।

इस दौरान वहां पर पहले से मौजूद आरोपित भरत कुमार पुत्र कानाराम माली निवासी चितलवाना जालोर ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल कर दस हजार रुपए निकाल लिए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर तलाश शुरू की। इसके बाद से जालोर जिले में आरोपित के होने की जानकारी के बाद थानाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम सदस्यों के साथ उम्मेदाबाद जालोर में एक ढाबे पर दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

ग्रामीणों को बनाता था निशाना

आरोपित भरत कुमार माली एटीएम कार्ड बदल ठगी करने का मास्टर माइंड है। वह अधिकतर ऐसे एटीएम को ही निशाना बनाता था, जहां पर अशिक्षित व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आना-जाना अधिक रहता है। ऐसे में आरोपित मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल पिन की जानकारी लेकर चपत लगा देता था। आरोपित के खिलाफ एटीएम से ठगी से 4 व बाइक चोरी के 3 मामले दर्ज हैं।

फर्जी बैंक अधिकारी बन मजदूर के खाते से उड़ाए 24 हजार रुपए

एटीएम कार्ड चालू करने का झांसा देकर एक ठग ने बुधवार को एक मजदूर के खाते से 24 हजार रुपए उड़ा लिए। रूपजी राजा बेरी गांव निवासी पुरखाराम पुत्र हरचंदराम जाट के मोबाइल पर बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए एटीएम कार्ड बंद होने की बात कहते हुए एटीएम के नंबर व गोपनीय पिन नंबर मांगे।

इस पर मजदूर ने कॉलर को एटीएम नंबर व गोपनीय नंबर बता दिए। कुछ समय बाद बीस हजार कटने का संदेश आया। इसके कुछ समय बाद 4000 रुपए कटने का संदेश आया। इस पर उसे धोखाधड़ी का संदेह होने पर बैंक में जाकर खाता ब्लॉक करवा दिया। घटना को लेकर पीडि़त ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।