5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 16 के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन का मामला दर्ज

- नगर परिषद में भोजन सामग्री के वितरण में भेदभाव लगा किया था विरोध - सभी को पुलिस ने 1 दिन पहले किया था गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Moola Ram Choudhary

•

Updated: 22 Apr 2020, 10:48 PM IST

Case of lock down violation filed against 16 including BJP district president

Case of lock down violation filed against 16 including BJP district president

बालोतरा. भोजन सामग्री व पैकेट वितरण में धांधली व भेदभाव का आरोप लगा नगर परिषद परिसर में विरोध देने वाले भाजपा पार्षदों व पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने लोक डाउन का उल्लंघन करने व आपदा प्रबंधन अधिनियम में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर में भाजपा के कुछ पार्षद पार्षद के रिश्तेदार व भाजपा के पदाधिकारी लॉक डाउनलोड होने के बावजूद भी बिना इजाजत घरों से बाहर निकलकर नगर परिषद पहुंचे। वहां पर धारा 144 का उल्लंघन करते हुए एक स्थान पर एकत्रित हुए तथा विरोध प्रदर्शन करते धरना दे दिया।

इस पर पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, पूर्व मंत्री के पुत्र अरुण चौधरी, पार्षद महेश कुमार, लक्ष्मण माली, प्रकाश खंडेलवाल, पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, पार्षद शोभा देवी, पार्षद हीना मैहर, भाजपा नेता गणपत बांठिया, पार्षद संपत राज धारू, साबिर खान, पार्षद विक्रम सिंह, पार्षद कांतिलाल घांची, पार्षद हनुमान राम घांची, उदाराम भाट, पार्षद बाबूलाल जाट के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर आईपीसी 188 व आपदा प्रबंधन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया।

थानाधिकारी निरंजन प्रताप की ओर से इन सभी के विरुद्ध मामला दर्ज किया।गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है