
Celebrated 108th birth anniversary of Kheteshwar Maharaj
बालोतरा. श्री खेतेश्वर ब्रह्मधाम तीर्थ आसोतरा के ब्रह्मलीन संत खेतेश्वर महाराज का 108 वां जन्म कल्याणक महोत्सव बुधवार को नगर व क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने संत की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर दान-पुण्य व सेवा के कार्य किए। बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।
राजपुरोहित समाज के आराध्य कुलगुरू खेतेश्वर महाराज की जयंती पर नगर व क्षेत्र में राजपुरोहित समाज के लोगोंं ने घरों के बाहर रंगोलियां बनाई। विधि विधान से पूजा की। यज्ञ कर आरती उतारी। प्रसाद चढ़ा परिवार में खुशहाली की कामना की। रात्री में घरों पर दीपक लगाए।
बालोतरा के राजकीय नाहटा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में बुधवार को राजपुरोहित युवा जागृति मंच बालोतरा की ओर से जन्म कल्याणक महोत्सव उपलक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। मंच के भवानी सिंह तिरसिंगडी ने बताया कि डॉ. महेंद्रसिंह राजपुरोहित संत की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जलित कर शुरूआत की।
बड़ी संख्या में राजपुरोहित समाज के लोगों ने रक्तदान किया। राजूसिंह पीलवा, सवाईसिंह श्रीरख बिसु, जितेन्द्रसिंह सिहा, रामेश्वरसिंह राजपुरोहित कानोडिय़ा, प्रवक्ता विक्रमसिंह सिहा मौजूद थे।
समदड़ी. सिलोर गांव में राजपुरोहित समाज के धर्मगुरु संत खेताराम महाराज की जयंती मनाई गई। गोग चौहान युवा मण्डल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. जोगेंद्रसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में युवा टीम जनहितार्थ प्रधानमंत्री केयर फंड में 51 हजार का चेक तहसीलदार राकेश जैन को सौंपा। संस्था उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राजपुरोहित, गजेंद्रसिंह, भरतसिंह आदि मौजूद थे।
कोरना. गांव में खेताराम महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। थान सिंह ने बताया कि समाज के लोगों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन पैकेट वितरित करने के साथ गायों को चारा डाला। रात्री में दीपक लगाए।
पादरु. बल्लारी में रह रहे विक्रम सिंह पादरु ने खेतेश्वर जयंती पर जरूरतमंद परिवारों को वहां राशन सामग्री वितरित की।
खेतेश्वर महाराज के अवतरण दिवस पर किया रक्तदान
4 शिविरों व आपात स्थिति में 99 यूनिट रक्तदान
बाड़मेर. राजपुरोहित समाज की ओर से बुधवार को खेताराम महाराज के 108 वें अवतरण दिवस के अवसर पर युवाओं ने रक्तदान कर मिसाल प्रस्तुत की।
लॉकडाउन के कारण ब्लड बैंक में ब्लड की श्रंखला बनाए रखने के लिए बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, रामसिंह बोथिया ने खेतेश्वर भगवान की तस्वीर पर माला पहनाने के बाद दीप प्रज्वलित किया। शिविर में 41 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं सोशल साइट पर 200 लोगों की सूची बनाई गई।
कमी देख कर की पहल
आपात स्थिती में चार शिविर आयोजित किए गए जिसमें 99 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में गोविंदसिंह भंवरिया कानोड़, पंकजसिंह गिराब, प्रहलाद सिंह, दलपत सिंह ने रक्तदान किया।
डॉक्टर के पहल की विधायक ने की सराहना-
डॉ. गणपतसिंह रड़वा ने रक्तवीरों को स्मृतिचिन्ह न देकर परिंडे भेंट किए जिससे चिलचिलाती धूप में बेजुबान प्रकृति के इन प्राणियों की जीव संवेदनाओं को समझते हुए, प्यास को संतृप्त किया जा सके। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने इस कार्य की सराहना की।
इन्होनें किया रक्तदान-
सवाई सिंह, लक्ष्मणसिंह , रमेशसिंह, राणसिंह, भरतसिंह मीठा, गोविंदसिंह डंडाली, धनेशसिंह फोगेरा, भादरसिंह लखा, पंकजसिंह गिराब, प्रकाशसिंह बालासर, गोपसिंह, प्रवीणसिंह डंडाली, कमलसिंह ढोक, गिरधरसिंह , लखनसिंह , पर्वतसिंह, मुकेशसिंह, दुर्जनसिंह, अभयसिंह , जुंझारसिंह, मुकेशसिंह, श्रवणसिंह, गुमानसिंह, गोरधन सिंह, नरपतसिंह, प्रहलादसिंह, प्रहलादसिंह, दलपतसिंह , लीलाधर सिंह बालेरा, उदयसिंह भंवरिया ़, गोविन्दसिंह़, चुतरसिंह भंवरिया़, भैरुसिंह, सुरेशसिंह, भगवानसिंह, बलवन्तसिंह रामसर, सुरेशसिंह बोथिया, प्रकाशसिंह गेंहू, रघुवीरसिंह कवास, भूरसिंह लखा ने रक्तदान किया
ये रहे मौजूद-
रामसिंह बोथिया, हीरसिंह लंगेरा, रेवंतसिंह कानोड़, इन्द्रप्रकाश पुरोहित, कल्याण सिंह लखा, तनसिंह रड़वा, मुल्तानसिंह सेवड़ महाबार, किशनसिंह, खेत सिंह आदि मौजूद रहे।
Updated on:
24 Apr 2020, 1:11 AM IST
Published on:
24 Apr 2020, 1:11 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.