8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जब तक स्किल डेवलमेंट नहीं तब तक नहीं आएगा परिवर्तन ’

इलेक्ट्रीशियन बैच की विदाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 27 Jul 2021, 12:42 AM IST

‘जब तक स्किल डेवलमेंट नहीं तब तक नहीं आएगा परिवर्तन ’

‘जब तक स्किल डेवलमेंट नहीं तब तक नहीं आएगा परिवर्तन ’


बाड़मेर. केयर्न वेदांता और लर्नेट स्किल्स के सहयोग से संचालित केयर्न उद्यमिता केंद्र में इलेक्ट्रीशियन बैच का विदाई समारोह सोमवार को संपन्न हुआ।

केयर्न के राहुल शर्मा ने कहा कि केयर्न सामाजिक सरोकारों के तहत बाड़मेर और जालोर जिले में कृषि, डेयरी, शिक्षा, नंदघर और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। हम वर्तमान में इन क्षेत्रों में नई टैक्नोलॉजी के साथ जिले के निवासियों को लाभान्वित कर रहे हैं।

डोमेन ट्रेनर दिग्विजयसिंह ने केयर्न एंटरप्राइज सेण्टर बाड़मेर में चल रही इस बैच की गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से बताते हुए कहा कि प्लेसमेंट लींकेज, मोबलाइजेशन, ट्रेनिंग, प्लेसमेंट और ट्रैकिंग के ट्रेनिंग प्रदान कर रहे हैं।

परियोजना प्रबंधक डॉ. उमाबिहारी ने कहा कि 2 माह के प्रशिक्षण में ग्रामीण युवाआें नई दिशा दी जाती है। सीएसआर हेड केयर्न ऑयल एंड गैंस वेदांता लिमिटेड हरमीत सेहरा ने सामाजिक सरोकार के कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि जब तक आप में स्किल नहीं होगी तब तक आप में परिवर्तन नहीं आएगा।

कार्यक्रम के दौरान पास आउट प्रशिक्षणार्थी रमेश कुमार और जुंजाराम सऊ ने अपने अनुभव साझा किए। केंद्र संचालक मदनलाल पंवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। करण चौधरी, मनोहर लाल भादु उपस्थित रहे।