19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

कितनी बनी है पचपदरा रिफाइनरी, देखेंगे आज मुख्यमंत्री

कितनी बनी है पचपदरा रिफाइनरी, देखेंगे आज मुख्यमंत्रीबाड़मेर.पचपदरा रिफाइनरी का निर्माण कितना हुआ है और अब काम कितना बकाया है। इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे। वे शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे रिफाइनरी पहुंचेंगे। अधिकारियों का लवाजमा यहां पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और गौरव गोयल की अगुवाई में अधिकारी मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे है।

Google source verification

कितनी बनी है पचपदरा रिफाइनरी, देखेंगे आज मुख्यमंत्री
बाड़मेर.पचपदरा रिफाइनरी का निर्माण कितना हुआ है और अब काम कितना बकाया है। इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज करेंगे। वे शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे रिफाइनरी पहुंचेंगे। अधिकारियों का लवाजमा यहां पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री के आने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और गौरव गोयल की अगुवाई में अधिकारी मुख्यमंत्री के आने का इंतजार कर रहे है।
पचपदरा रिफाइनरी 1 लाख करोड़ से निर्मित हो रही है। 2024 में इसके पूर्ण होने की उम्मीद की जा रही है। 9 लाख टन की रिफाइनरी का कार्य शुुभारंभ 2018 में हुआ था। कोरोना की वजह से कार्य में देरी हुई है। अब चुनावों से पहले एक युनिट तैयार करने की मंशा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए दिन-रात कार्य करने के लिए कहा हुआ है। मुख्यमंत्री की ओर से लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी करवाई जा रही है। लंबे समय बाद खुुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहां पहुंच रहे है। वे करीब दो घंटे रिफाइनरी परिसर में रहेंगे। रिफाइनरी का अवलोकन करने के बाद वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठ क में प्रगति के साथ समस्याओं का निवारण भी होगा।
रिफाइनरी में अब तक
-60 हजार करोड़ के करीब काम प्रगति और पूर्णता की ओर है
-09 युुनिट के निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है
– मंगला एमपीटी से सांभरा तक बिछाई जा रही है क्रूड पाइप लाइन
– 30 हजार के करीब श्रमिक कर रहे है दिनरात काम