बुधवार को शहर व क्षेत्र में रौनक व उत्साह देखने को नजर आया। धूमधाम से पर्व मनाने को लेकर हरेक ने इस दिन किराणा सामग्री, मिठाइयों, कपड़ों व रंगों की जमकर खरीदारी की। इस पर इन दुकानों पर पूरे दिन सर्वाधिक भीड़ देखने को नजर आई। इस दिन विशेषकर मिठाइयों व रंगों की बिक्री हुई। स्कूल से घर लौटे बच्चे अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचे। उन्होंने रंग, गुलाल, मुखौटे, गुब्बारा, बांसुरी आदि की खरीदारी की। बुधवार को विद्यालयों में बच्चों ने एक-दूसरे के साथ जमकर होली खेली। इससे विद्यालयोंं के परिसर रंगों से सरोबार नजर आए।