
Holika Combustion Today Springtime Of colors Will be tomorrow
बाड़मेर. रंग, मस्ती व उमंग का त्योहार होली गुरुवार को जिलेभर में उत्साह से मनाया जाएगा। शाम को होलिका दहन किया जाएगा। अगले दिन शुक्रवार को धुलंडी पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।
आज होगी जमकर खरीददारी
होली पर्व को लेकर गुरुवार को जमकर खरीददारी होगी। बाजार में मिठाई, रंग आदि दुकानें सजी हुई है। वहीं बुधवार को भी बाजार में शहर सहित ग्रामीण इलाकों में लोगों ने खरीददारी की।
शाम 6.11 से 7 बजे तक श्रेष्ठ समय
पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार गुरुवार शाम 6.11 से 7 बजे होलिका दहन का श्रेष्ठ समय है। हालंाकि शाम 7.40 बजे तक भद्रा है। पंडित शर्मा के अनुसार प्रदोषकाल होने से भद्रा प्रभावहीन हो जाती है। इसलिए उक्त समय में होलिका दहन शास्त्रों के अनुसार श्रेष्ठ है।
मिलजुल कर खेलें होली
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.गगनदीप सिंगला ने शुभकामनाएं देते हुए आमजन से होली का पर्व उल्लास व भाईचारे से मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कि भाईचारे के इस त्योहार को परस्पर शांति एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास से मनाए
होली का त्यौहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास से मनाएं। बाड़मेर में साम्प्रदायिक सदभाव की परम्परा रही है। इसको कायम रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली एवं धुलंडी का पर्व मनाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में होली के त्यौहार के मददेनजर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही। इस मौके पर एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि विशेषकर युवा पीढ़ी सोशियल मीडिया पर किसी धर्म अथवा जाति को लेकर किसी तरह की टिप्पणी नहीं करें। उन्होंने बताया कि इस दौरान 12 पुलिस दल, 4 मोबाइल पुलिस दल भी गश्त करेंगे। उन्होने होलिका दहन के दौरान एक्बूलेंस, बर्न युनिट एवं चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एक अग्निशमन वाहन नगर परिषद में रखने के निर्देश दिए।
जरूरत पर यहां करें फोन
फायर स्टेशन 02982-225781
पुलिस कंट्रोल रूम- 02982-221822
पुलिस कोतवाली-02982- 220100
एम्बुलेंस-104, 108
राजकीय चिकित्सालय-02982-230329
डिस्कॉम शहर प्रथम- 02982-220038
नगर परिषद-02982-220098
Published on:
01 Mar 2018 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
