23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर ठहर गया और चरैवेति-चरैवेति स्वयंसेवक,द्विधारा संगम का विंहगम दृश्य,जानिए पूरी खबर

- शहर में जगह-जगह बरसे पुष्प, गूंज उठा पूरा शहर - छोटे स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उत्साहित दिखे

2 min read
Google source verification
Charivaiti-Charivaiti swyamsevak ,rss pathsanchlan

city stayed and Charivaiti-Charivaiti swyamsevak Vihangam view

बाड़मेर.गर्व से तने सीने और गौरव से उठे सिर। अनुशासित कतार और सधे कदम। गणवेश में गंभीर स्वयंसेवक। जयघोष के साथ बढ़ता जोश। घोष की ध्वनि के साथ प्रतिध्वनित होती वंदेमातरम और भारत माता की जय। शहर की गलियों से 2500 स्वयंसेवक चरैवेति-चरैवेति पथ संचलन को फुर्ति से चले तो शहर ठहर गया। गंगा और यमुना दो धराओं में ये स्वयंसेवक शहर के विभिन्न मौहल्लों से आए और जब 17:18:19 बजे अहिंसा चौराहे पर मिले तो आसमां तक जयघोष और घोष के नाद के साथ बरसते फूलों के बीच साक्षी बने हजारों लोगों के चेहरे पर गौरवपूर्ण मुस्कान बिखर उठी। अनुशासन का अद्भुत नजारा देख लोगों ने मुट्ठियां भींचकर वंदेमातरम् बेाला।

यहां से चली गंगा- यमुना
गडरारोड़ के महावीर सर्किल और जैन दादावाड़ी गेहूं रोड़ से यमुना धारा के स्वयंवकों का पथ संचलन शाम 4.46 बजे रवाना हुआ। तय मार्ग से होते हुए ठीक रेलवे समय 17:18:19 यानि शाम 5 बजकर 18 मिनट और 19 सैकण्ड पर अहिंसा चौराहे पर आमने सामने मिली और फिर दोनों ही धाराओं ने फिर से अपने अपने मार्ग ले लिए। एेसे लगा कि दो नदियां एक जगह आकर मिली और यहां से अलग-अलग चल दी। इस पल को आंखों में उतारने को हजारों लोगों की उपस्थिति, जयघोष और उत्साह देखते ही बना। लोगों ने फूल बरसाते हुए जिस तरह से जयघोष किया। इसके बाद द्विधारा शहर के स्टेशन रोड़ से कोतवाली की तरफ पहुंची। यहां संचलन दो भागों में बंट गया। उसके बाद संचलन हाई स्कूल पहुंचे। यहां पर उत्सव मनाया गया।

सजाई गई विशाल रंगोली

शहर के पांच बत्ती चौराहे पर विशाल रंगोली सजाई गई थी। इससे आगे महेश्वरी चौक के पास सड़क पर फूलों की चादर बिछी हुई थी। यहां सड़क की दोनों तरफ बड़ी ताताद में महिलाएं व पुरूष खड़े रहे। जैसे ही स्वयंसेवक पहुंचे तो फूलों की बरसा हो गई। वहीं शहर में कई जगहों पर स्वागत हुआ। महिलाओं व बालिकाओं में भी उत्साह रहा।
वाहिनियां रही आकर्षण का केन्द्र

दोनों संचलनों में ध्वज वाहिनी और घोष वाहिनियां आकर्षण का केन्द्र रही। शहर में बड़ी तादाद में लोग संचलन को अपने मोबाइल में कैद करते हुए उत्साहित नजर आए। स्वयंसेवक अपने घोष के साथ शहरवासियों को उत्साहित कर रहे थे, तो दूसरी तरफ शहरवासी उनके जयकारों से मनमहोक कर दिया। शहर पूरे में लोग संचलन को लेकर उत्साहित रहे।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग