
बाड़मेर में शीतलहर, कोहरे का सितम, ठिठुरन बढ़ी
बाड़मेर. थार में शीतलहर ठिठुराने लगी है। इस बीच कोहरे के कारण सर्दी का असर और अधिक बढ़ गया है। पिछले तीन-चार दिनों से अचानक बढ़ी सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
बाड़मेर में कुछ दिनों पहले तक पंखें और कूलर तक चल रहे थे। इस दौरान मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते लगातार 40 घंटों तक बादल-बरसात के मौसम से सर्दी का असर बढ़ गया।
तापमान में बड़ी गिरावट
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 12 नवम्बर को अधिकतम तामपान 34 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री पर चल रहा था जो अब क्रमश: 27 व 16 तक आ गया है। एक साथ तापमान गिरने से सर्दी का असर ज्यादा हो गया।
कोहरे के कारण धूप नहीं खिली
बाड़मेर में शनिवार रात से ही कोहरा छा गया। कोहरे के बीच रविवार की सुबह हुई। घने कोहरे के कारण वाहनों चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। वहीं दिन में धूप का असर काफी कम रहा। कोहरे के कारण धूप नहीं खिली। इससे सर्दी और बढऩे की संभावना है।
Published on:
17 Nov 2019 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
