
Barmer top news
बाड़मेर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांगे्रस कमेटी बाड़मेर की ओर से शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सुबह 8 बजे साईकिल रैली निकालकर मंहगाई बढ़ोतरी का विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फतेह खान ने बताया कि साईकिल रैली की शुरूआत शुक्रवार को सुबह 8 बजे अम्बेडकर सर्किल से की गई। साईकिल रैली में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेहखान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों ने साईकिल चलाकर अहिंसा सर्किल पर पहुंचे।
यहां पर इन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार की ओर से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के निरंतर दामों में बढ़ोतरी करने से आमजन को हो रही तकलीफ को लेकर नाराजगी जाहिर की। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन आज के हालात देख देश की आम जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रही हैं। आमजन व गरीब बढ़ती मंहगाई को लेकर त्रस्त हैं।पूर्व उपाध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता यज्ञदत्त जोशी ने बताया कि एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कई दिनों से केन्द्र की भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यकतार्ओं की ओर से सुबह 8 बजे अम्बेडकर सर्किल चैहटन रोड़ से साईकिल रैली निकाली गई। साईकिल रैली अहिंसा सर्किल पहुंची जहां केन्द्र की भाजपा सरकार का विरोध जताया गया।
साईकिल रैली में पाषर्द चैनसिंह, महावीर बोहरा, ठाकराराम, निम्बसिंह, संपतराज बोथरा, नरेन्द्र मेघवाल, मगराज सेन , जयमलसिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह, मोहनलाल सोनी, इलम समेजा सहित कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद सहित विभिन्न अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Published on:
16 Jul 2021 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
