2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस संकल्प रैली 5 को बाड़मेर में – जानिए इस रैली को क्यों माना जा रहा है काफी अहम..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 4 Sep 2018, 12:59 AM IST

congress

कांग्रेस संकल्प रैली 5 को बाड़मेर में - जानिए इस रैली को क्यों माना जा रहा है काफी अहम..

जयपुर।
भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के जवाब में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही कांग्रेस संकल्प यात्रा का तीसरा चरण अब सीमावर्ती बाड़मेर जिले में पांच सितंबर को होगा। बाड़मेर के पचपचदरा में आयोजित होने वाली सकंल्प रैली में जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। संकल्प रैली में बड़ी संख्या में सीमावर्ती जिलों के किसानों और आमजन को भी लाने की तैयारी है।

रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर दोनों दलों के बीच सियासत
किसानों और आमजन की भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही टिकट के लिए दावेदारी जता रहे नेताओं को जिम्मेदारी गई है।
पचपदरा में कांग्रेस की संकल्प रैली को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पचपदरा में स्थापित रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच पहले ही खूब सियासत हो चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस ने लगाया जोर

वहीं दूसरी ओर बाड़मेर के पचपदरा में संकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ ही सीमावर्ती जिलों के कई नेता और कार्यकर्ता अपना दमखम दिखाने के लिए पिछले एक स्प्ताह से बाड़मेर में डेरा डाले हुए हैं और रैली के रूट और सभा स्थल की तैयारियों के साथ ही गांव-गांव-ढांणी-ढांणी घूम घूमकर लोगों को संकल्प रैली में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

पढ़ें अन्य खबर ..बाड़मेर के बालोतरा में कांग्रेस ने निकाली CM राजे के पुतले की शवयात्रा, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

तैयारियों में जुटे ये नेता
पार्टी के प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल भी पिछले सप्ताह से जोधपुर और बाड़मेर के दौरे कर स्थानीय नेताओं के साथ बैठकें कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बाड़मेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी भी रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़