4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति क्षेत्र में अपराधीकरण खूब बढ़ा

- चेंजमेकर्स कार्यक्रम आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 31 May 2018, 11:08 PM IST

राजनीति क्षेत्र में अपराधीकरण खूब बढ़ा

राजनीति क्षेत्र में अपराधीकरण खूब बढ़ा


बालोतरा पत्रिका.

नगर में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के बदलाव के नायक चेंजमेकर्स अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता उमा मंूदड़ा ने उपस्थित महिलाओं को राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद नारायणी तातेड़ ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में यह बहुत की जरूरी है। इससे आमजन में चेतना आएगी। अंजू ढेलडिय़ा ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में अपराधीकरण खूब बढ़ा है।अभियान से नई जागृति आएगी। नेना गांधी मेहता ने कहा कि पत्रिका सामाजिक सरोकार कार्यों में सबसे आगे हैं। अभियान कार्यक्रम से युवा पीढ़ी में नई सोच जागृत होगी। इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। अंकिता जैन ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में बढ़ते भष्ट्राचार से आमजन परेशान है। देश का विकास अवरूद्ध हो गया है। इस अभियान से आमजन में सही उम्मीदवारों के चयन को लेकर जागृति आएगी। सरला ढेलडिय़ा ने कहा कि वे स्वयं इससे जुड़ेंगी ओर युवतियों को जोडऩे का कार्य करेगी। देश की राजनीति में बदलाव के लिए यह कार्य बहुत जरूरी है। इनर व्हील क्लब आईएसओ कल्पना माथुर ने उपस्थित सभी महिलाओं को अभियान से अधिकाधिक जनों को जोडऩे व राजनीति क्षेत्र में शुचिता लाने का संकल्प दिलाया।

सिवाना. कस्बे के पादरू की वास में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के राजनीति में बदलाव कार्यक्रम के तहत महिलाओं की संगोष्ठी व संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तारादेवी ने कहा कि वर्तमान में लोकतंत्र को ओर ज्यादा मजबूती प्रदान करने के लिए स्वच्छ राजनीति बहुत जरूरी है।इसके लिए देश की पचास प्रतिशत की भागीदारी रखने वाली महिलाओं को स्वच्छ राजनीति के लिए जागरूक होना पड़ेगा । हमे चुनाव में ईमानदार व साफ छवि को चुनना होगा। पूर्व वार्डपंच हारोदेवी, सरिया देवी, पपुदेवी, मोहिनी देवी, ममता देवी, पवनी देवी सहित महिलाएं मौजूद थी। इसी क्रम में क्षेत्र के गुड़ानाल गांव में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मधुदेवी ने कहा कि महिलाए स्वच्छ राजनीति अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव से शुरुआत करे । ग्रामीण महिलाओं को राजनीति में बदलाव के लिए ईमानदार लोगो को आगे लाने के लिए जागरूकता फैलाए । इसी कर्म में पार्वती देवी ने कहा कि पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक क्रांतिकारी व सराहनीय कदम है।राजनीति में ईमानदार लोगों को मौका मिले इसके लिए आम लोगों में जागरूकता लाना अति आवश्यक है।इसके बाद महिलाओ ने संकल्प दोहराया।