
cumin price hikes....जीरे का तड़का अब हो रहा महंगा, रोज बढ़ रहे दाम
बाड़मेर. महंगाई की मार आम आदमी पर लगातार बढ़ती जा रही है। महीने के आखिरी में जब सामान लेने बाजार जाते हैं तो हर चीज के दाम बढ़े हुए मिलते है। इनमें मसालों में शामिल जीरा भी है। इसका इस्तेमाल सबसे अधिक अधिक होता है। जानकार बताते हैं कि जीरे की कीमत पिछले साल के मुकाबले 75-78 फीसदी तक बढ़ चुकी है। यह स्तर अब तक का रेकार्ड है। जीरे की कम पैदावार के कारण दाम बढ़ते जा रहे है। यह माना जा रहा है कि जीरे की फसल का भारत में पूरे विश्व में सबसे अधिक होती है।
रोज बढ़ रहे है जीरे के दाम
जोधपुर कृषि मंडी में शुक्रवार को एक ही दिन में जीरा के भाव 50-100 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ गए। प्रति क्विंटल जोधपुर में जीरा 15000-19500 के बीच रहा। लगातार बढ़ते भावों से व्यापारी भी चिंतित है। पिछले साल के मुकाबले स्थानीय मंडी में जीरे के भावों में काफी तेजी देखी जा रही है।
बाड़मेर जीरा का बड़ा उत्पादक
पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख जिलों के साथ बाड़मेर भी जीरे का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। जैसलमेर, जोधपुर, जालोर व पाली आदि जिलों में इसकी बड़ी मात्रा में पैदावार होती है। बाड़मेर जिले में साल 2018 में 18 अरब के करीब जीरे की पैदावार हुई थी। इससे पहले यहां 16 अरब का जीरा हुआ था। यहां का जीरा बिक्री के लिए गुजरात की ऊंझा मंडी जाता है। बाड़मेर में जीरे की फसल को देखते हुए यहां जीरा मंडी की स्वीकृति हुई थी, जिसका अभी शुरू होने का इंतजार ही बना हुआ है।
Published on:
06 May 2022 08:15 pm

बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
