26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से मनाई दत्तात्रेय जयंती, निकाली शोभायात्रा

- झांकियां बनी आकर्षक का केन्द्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 3 Dec 2017, 10:24 PM IST

बालोतरा. शहर में दत्तात्रेय जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल शृंगारित झांकी।

बालोतरा. शहर में दत्तात्रेय जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल शृंगारित झांकी।

-

बालोतरा.
नगर में रविवार को गोस्वामी समाज की ओर से भगवान दत्तात्रेय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गोस्वामी समाज छात्रावास से दोपहर 12:30 बजे गाजे-बाजे से शोभायात्रा निकली। कनाना महंत परशुरामगिरी व परेऊ महंत ओंकारभारती ने इसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसमें सबसे आगे दो घोड़ों पर सवार सजे-धजे युवक हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। इनके पीछे भगवान शंकराचार्य, शिव-पार्वती, राम-लक्ष्मण दरबार, श्रीकृष्ण-राधा सहित अन्य देवी देवताओं की शृंगारित झांकिया चल रही थी। इनके पीछे सिर पर मंगल कलश लिए बालिकाएं व भजन मण्डली चल रही थी। सबसे अंत में रथ में विराजित भगवान दत्तात्रेय की तस्वीर के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग चल रहे थे। भजन मण्डली के भजनों पर श्रद्धालु जयकारे लगाते व नृत्य करते हुए चल रहे थे। नगर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा के गुजरने पर इसे देखने बड़ी संख्या में नगरवासी उमड़े। इन्होंने झांकियों के दर्शन कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा पुन: छात्रावास पहुंच विसर्जित हुई।

शिक्षा के साथ दें संस्कार - छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में कनाना महंत परशुराम गिरी, परेऊ महंत ओंकार भारती व पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि शिक्षा व संस्कार के बगैर व्यक्ति के सफल जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। अभिभावक बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार दें। युवा समाज मेें शिक्षा विकास व कुरीतियों के उन्मूलन का कार्य करें। गोस्वामी समाज बालोतरा अध्यक्ष किशोरपुरी गोस्वामी ने किए गए विकास कार्यों व भावी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं का बहुमान किया गया। इस अवसर पर उमरलाई महंत रामानंद सरस्वती, ओमपुरी रामकुटिया, गोस्वामी समाज महामंत्री भीम भारती, खुशालगिरी आसोतरा, विशनपुरी बालोतरा, धीरजपुरी गोस्वामी बालोतरा, फूसपुरी, ओमपुरी टापरा, पवनगिरी पचपदरा, भंवरगिरी बालोतरा, प्रकाशपुरी,सोहनपुरी, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
05- बालोतरा. शहर में दत्तात्रेय जयंती पर निकाली शोभायात्रा में शामिल शृंगारित झांकी।