
पदनाम बदलने की मांग, काली बांध जताया विरोध
बालोतरा.
शहर व क्षेत्र के नर्सिंगकर्मियों ने प्रदेश सरकार के नर्सिंगकर्मियों का पदनाम बदलने को लेकर मंगलवार को काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की। इसके अभाव में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत व संयुक्त नर्सेज संघर्ष समिति बाड़मेर के आह्वान पर नर्सिंगकर्मियों ने नर्स ग्रेड द्वितीय का पदनाम नर्सिंग ऑॅफिसर के बजाय नर्स करने के विरोध में काली पट्टी बांध विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मामराज विशनोई ने बताया कि गत 4 वर्षों में 7 बार की लिखित वार्ताओं व समझोैतों के बावजूद सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा ने बताया कि मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करेंगे। जिला महामंत्री प्रमोद आशिया, जिला उपाध्यक्ष जगदीश हिंदल, राजकीय नाहटा चिकित्सालय नर्सिंग अधीक्षक उमाराम पटेल ने बताया कि सरकार नर्सेज संवर्ग के पदनाम केन्द्र के अनुरूप करने की बजाय वर्तमान पदों की पदावनति करके नर्स द्वितीय को नर्स तथा नर्स प्रथम को नर्सिंग ऑॅफिसर कर रही है। श्रवणकुमार परमार, गजेन्द्र सिंह, मोहनलाल कच्छवाह, रोशनलाल माथुर, भगाराम सऊ, हकाराम, भारमल सिंह, भैराराम बेनीवाल, शंकर सिंह, प्रभुराम आदि ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
पांच दिन से मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर
बालोतरा. मंत्रालियक कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के मंगलवार पांचवें दिन जारी रहने से कामकाज को लेकर शहर कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल व जयपुर में चल रहे महापड़ाव में शहर के नगर परिषद, जलदाय, डिस्कॉम , सार्वजनिक निर्माण, परिवहन विभाग व पंचायत समिति कार्यालय आदि विभागों के कार्मिकों के महापड़ाव में भाग लेने पर मंगलवार को कार्यालयों में पूरे दिन कुर्सियां खाली रही। नव नियुक्त कार्मिक, जिनका प्रोबेशन पीरियड पूरा होना शेष है, वे ही दिखाई दिए। इस पर कामकाज से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। गांव से शहर की लंबी दूरी तय कर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण निराश होकर घरों को लौटे।
Updated on:
27 Sep 2018, 1:18 AM IST
Published on:
27 Sep 2018, 1:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.