3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गो तेला पर्व पर गोपूजन के लिए उमड़ी महिलाएं

गांव में मेले सा माहौल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 26 Sep 2018, 11:43 PM IST

गो तेला पर्व पर गोपूजन के लिए उमड़ी महिलाएं

गो तेला पर्व पर गोपूजन के लिए उमड़ी महिलाएं

-
बालोतरा .

गांव बुड़ीवाड़ा में मंगलवार को गो तेला पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पांच दिवसीय व्रत के पूर्ण होने पर अंतिम दिन महिलाओं ने गाय की विशेष पूजा-अर्चना कर व आरती उतार दानपुण्य किया। सैकड़ों महिलाओं के भाग लेने पर मेला सा माहौल दिखाई दिया।
परिवार में धन्य, धान की कामना व पुण्य प्राप्ति को लेकर भाद्रपद दशमी से पूर्णिमा तक ग्रामीण युवतियां व महिलाएं गऊ तैला का व्रत करती है। पांच दिन निराआहार रहकर सुबह-शाम गाय की सेवा व पूजा-आरती करती हैं। पूर्णिमा पर व्रत पूर्ण होने पर गाय की विशेष पूजा अर्चना कर व दान पुण्य कर व्रत को खोलती है। परिवार सदस्य उन्हें उपहार भेंट करते हैं। पूर्णिमा को गऊ तैला व्रत पूर्ण होने पर गांव बुड़ीवाड़ा के चौहटे में बड़ी संख्या में व्रत धारी महिलाएं एकत्रित हुई। गाय को तिलक लगा कर पूजा की। आरती उतार उसे गुड़ खिलाया। पुण्य प्राप्ति को लेकर उसके नीचे से निकली। सैकड़ों महिलाओं ने बारी बारी से पूजन किया। परिवार सदस्यों ने इनका व्रत खुलवाने के साथ इन्हें उपहार भेंट किए। उपस्थित भावना,मोहनी, इन्द्रा, डिंपल, सविता, विमला, ममता, सीमा, प्रियंका, उज्जवल, मीनल सहित बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने गाय व ईश्वर महिमा के भजन गाए। कई घंटों चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सजी-धजी ग्रामीण महिलाओं के भाग लेने पर मेला सा माहौल नजर आया।

जागरण व मेले में उमड़े श्रद्धालु

खंडप . सेवाली बालाजी महाराज मंदिर में पूर्णिमा को वार्षिक मेले का आयोजन बिशनसिंह राजपुरोहित के सान्निध्य में हुआ। इसमें आस पास गांव के श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर व प्रसाद में चूरमे का भोग लगाकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। दिन भर श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। पूर्व रात्रि आयोजित जागरण में भजन गायक राजू सुथार, प्रियंका वछेटा आबूरोड ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। उपस्थित जनों ने खूब सराहा। जय जयकारे लगाए,नृत्य किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़