
Deteriorated water supply, strike started,Deteriorated water supply, strike started,Deteriorated water supply, strike started
बालोतरा. सिवाना यहां बिगड़ी पेयजल आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान नहीं करने पर संघर्ष समिति सिवाना के तत्वावधान में गुरुवार को बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
समिति पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार शंकरलाल गर्ग को सौंपा। इसमें इन्होंने तत्काल पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की।
अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार से शुरू करने व 9 फ रवरी को सिवाना बन्द रखने की चेतावनी दी। पोकरण- फलसुंड- बालोतरा- सिवाना पेयजल परियोजना का कार्य पूरा कर इसे सिवाना को जोडऩे की मांग की।
कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर परियोजना से छोटी पाइप लगाकर सिवाना पानी पहुंचाने और वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कस्बे में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग की।
धरने की जानकारी पर तहसीलदार शंकरलाल गर्ग, जलदाय विभाग सहायक अभियंता जगदीशसिंह राजपुरोहित, नायब तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित यहां पहुंचे।
धरनार्थियों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर वार्ता की लेकिन आंदोलनकारी तत्काल पेयजल व्यवस्था करवाने की तीन सूत्रीय मांगों पर अड़े रहे।
संघर्ष समिति का सात सदस्य प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिला कलक्टर व राजस्व मंत्री से मुलाकात कर पेयजल समस्या से अवगत करवाकर समाधान की मांग करेगा।
Published on:
07 Feb 2020 01:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
