
बाड़मेर. Somwati Hariyali Amavasya: सावन के पवित्र मास में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना कर रहे हैं। इस बार सावन महीने का दूसरा सोमवार विशेष होगा। सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। पंडितों ने इस दिन को शिव पूजा को फलदायी माना है।
सावन माह के चलते इन दिनों शहर में श्रद्धा भक्ति का नजारा दिखाई दे रहा है। सुबह से ही शहर के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसी प्रकार मंदिरों में सावन के चलते विशेष धार्मिक अनुष्ठान, श्रृंगार हो रहे हैं। साथ ही पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है।
दूसरे सोमवार पर विशेष संयोग
सावन का दूसरा सोमवार कई तरह से खास होगा। सोमवती अमावस्या और हरियाली अमावस भी रहेगी। यह विशेष संयोग सावन माह में पूरे 19 साल बाद आया है। इससे पहले 2004 में भी सावन माह पुरुषोत्तम माह में आया था। हरियाली अमावस्या पर 5 ग्रह चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र, श्रावण सोमवार, सोमवती अमावस्या और स्नानदान श्रावण अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है।
यहां होंगे अनुष्ठान और अभिषेक
शहर के जसदेर धाम, सफेद आकड़ा, सफलेश्वर, सूजेश्वर, सांईधाम, मनोकमना सहित शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान की धूम रही। शृद्धालुओं ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक से भगवान भोले की आराधना की । मंदिरों को पुष्पों से आकर्षक रूप से सजाया गया।
यह भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या : भक्तों ने लगाई गलता जी में डुबकी
Published on:
17 Jul 2023 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
