6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाजार गुलजार : धनतेरस पर 01 दिन में 20 करोड़ से ज्यादा बरसे

सोने-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के अलावा कई वस्तुओं की खरीदारी का दौर सुबह से लेकर देर रात तक चला। बाजारों में भारी भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं थी।

2 min read
Google source verification
 बाजारों में भारी भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं

बाजारों में भारी भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं

धनतेरस के साथ दीपावली पर्व का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस बार पंच नहीं छह दिवसीय त्योहार होगा। धनतेरस को बाड़मेर में सजे-धजे बाजारों में करोड़ों रुपए की धनवर्षा हुई। सोने-चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के अलावा कई वस्तुओं की खरीदारी का दौर सुबह से लेकर देर रात तक चला। बाजारों में भारी भीड़ के चलते पैर रखने तक की जगह नहीं थी। स्टेशन रोड बाजार में सुबह से लेकर शाम तक बार-बार वाहनों के कारण जाम लगता रहा।

बाड़मेर में धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में लोग खरीदारी को निकले। वाहनों की खरीद के लिए पहले से ही बुकिंग थी। इसके बाद शुक्रवार को डिलीवरी ली गई। वाहनों के शोरूम में भारी भीड़ उमड़ी। युवाओं में ई-वाहनों को लेकर भी क्रेज दिखा। इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की बिक्री का बूम रहा।

बर्तनों की खरीदारी भी खूब

धनतेरस पर बर्तनों की खरीद की परम्परा है। ऐसे में बर्तनों से सजे बाजारों में खरीदारों की रौनक रही। शहर की दुकानों पर स्टील, पीतल और ताबें के बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। इसके अलावा लोगों ने घर की जरूरत का सामान भी खरीदा। बाजार पूरे दिन गुलजार दिखे।

कैसे बरसे बीस करोड़, यह रहा गणित

बाजार के जानकारों का मानना है कि बाड़मेर में धनतेरस पर करीब 20 करोड़ की बिक्री हुई है। इसमें सबसे ज्यादा 5-7 करोड़ रुपए के वाहन, 4-5 करोड़ रुपए सोने-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 3 करोड़, फर्नीचर 2 करोड़ व करीब 3 करोड़ के अन्य सामान की बिक्री हुई है। दिवाली पर वाहनों की बिक्री में काफी तेजी रही। दुपहिया के साथ चार पहिया वाहनों की खरीदारी का क्रेज भी दिखा।

दिवाली तक खरीदारी रहेगी बूम पर

धनतरेस से बाजारों की रौनक बढ़ गई। अब दिवाली तक खरीदारी बूम पर रहेगी। शुभ मुहूर्त से धनतेरस से लोगों ने खरीद शुरू कर दी। अब दिवाली तक यह सिलसिला जारी रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार आगामी दो दिन खरीदारी के लिए शुभ है।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग