
Dowry harassment case against Excise Inspector
सिवाना. क्षेत्र के महिला वास गांव निवासी एक महिला ने आबकारी विभाग में निरीक्षक पति पर दहेज प्रताडऩा व मारपीट के आरोप लगाते हुए सिवाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
महिला के अनुसार आबकारी निरीक्षक मवड़ी हाल जोधपुर निवासी सुरेश कुमार उर्फ सुरेन्द्र कुमार देवासी के साथ उसकी शादी करीब 9 साल पूर्व हुई थी।
पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था पर उसे लगातार प्रताडि़त किया गया। शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी गईं।
सुरेश कुमार आबकारी विभाग में नौकरी लगने के बाद तो और भी ज्यादा यातना तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। जब भी घर आता था, तब दूसरी शादी होने का हवाला देकर यातनाएं देता था। उसे घर से निकालने के लिए लगातार डराया जा रहा है। उसे घर से निकालने के लिए लगातार डराया जा रहा है।
दो दिन पूर्व मामला दर्ज हुआ है। पीडि़ता के बयान लिए गए हैं। मामले की जांच कर रहे हैं।
- दाउद खां, एस एच ओ सिवाना
Published on:
27 Jan 2020 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
