
Drain water entered houses, it became difficult for people to get out
बाड़मेर . शहर के सिणधरी रोड पर नगर परिषद का नाला टूटने से पूरे शहर का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया। ऐसे में यहां के बाशिंदों के लिए अपने ही घर में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं कई घर चारों ओर गंदे पानी से घिर जाने से लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि यह नाला कब ठीक होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि यहां कच्चा नाला बना हुआ है। पक्के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा है, इसकी स्वीकृति के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
हाइवे का नाला अधूरा, पुराना भी तोड़ा
बलदेव नगर के पास हाइवे किनारे नाला निर्माण के दौरान पुराने नगर परिषद के नाले को तोड़ दिया। अब हाइवे का नाला भी जगह-जगह से अधूरा पड़ा है। वहीं कई जगहों वाहनों के आवागमन के दौरान यह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
शहर की नालियों का पानी आता है नाले में
शहर में सीवरेज के लिए अलग से लाइन लगी है। वहीं नालियों के गंदे पानी की निकासी इसी कच्चे नाले से की जाती है। ऐसे में बलदेवनगर के पास नाला टूट जाने से आमजन के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।
दुर्गंध में सांस लेना मुश्किल
घरों के चारों ओर जमा गंदे पानी की बदबू से लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। वहीं कई घरों की नींव से पानी अंदर तक पहुंच रहा है। ऐसे में यहां घर के अंदर रहना मुश्किल हो गया है।
सुधारेंगे स्थिति
सिणधरी रोड पर अभी कच्चा नाला बना हुआ है। इसके पक्के निर्माण को लेकर हमने प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति के बाद पक्का निर्माण करवाया जाएगा। घरों में पानी भरने को लेकर हमारी टीम ने निरीक्षण किया है। अभी स्थिति सुधरने की व्यवस्था की जाएगी।
-पवन मीना, आयुक्त नगरपरिषद, बाड़मेर
Published on:
19 Jul 2019 02:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
